UPTET 2011 Paper-II

UPTET 2011 Paper-II

(13.11.2011)

 

निर्देश

1. इस प्रश्न पत्र में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न है तथा परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।

2. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है तथा गलत उत्तर देने के लिए नकारात्मक अंक का प्रावधान नहीं है।

3. इस परीक्षा पुस्तिका में चार भाग है ,भाग I: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (प्रश्न सं. 1-30), भाग II: भाषा I (हिन्दी) (प्रश्न सं. 31-60), भाग III: भाषा II (अंग्रेजी) (प्रश्न सं. 61-90) तथा भाग IV: सामाजिक अध्ययन एवं अन्य विषय (प्रश्न सं. 91-150)

 

भाग I : बाल विकास एवं शिक्षण विज्ञान

1.  बुनियादी स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा देना बेहतर है , क्योंकि यह

(1) बच्चों में आत्मविश्वास का विकास करेगी

(2) अधिगम को सरल बनाएगी

(3) बौद्धिक विकास में सहायता करेगी

(4) प्राकृतिक वातावरण में बच्चों को सीखने में सहायता करेगी

Ans :4

 

2. श्यामपट्ट पर लिखते समय सबसे महत्वपूर्ण क्या है ?

(1) अच्छी लिखावट

(2) लेखन में स्पष्टता

(3) बड़े अक्षरों में लिखना

(4) छोटे अक्षरों में लिखना

Ans :2

 

3. आप की कक्षा में एक छात्र देर से आता है। आप

(1) उसके अभिभावकों को सूचित करेंगे

(2) उसे दंड देंगे

(3) कारण जानने की चेष्टा करेंगे

(4) उस पर कोई ध्यान नहीं देंगे

Ans :3

 

4. विद्यालय में विद्यार्थियों को कैसे अभिप्रेरित करना उचित है ?

(1) चुने गए अध्ययन द्वारा

(2) प्रासंगिक अध्ययन द्वारा

(3) गहन अध्ययन द्वारा

(4) सस्वर अधिगम द्वारा

Ans :4

 

5. शिक्षा का उद्देश होना चाहिए

(1) विद्यार्थियों में व्यावसायिक कुशलता का विकास करना

(2) विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता का विकास करना

(3) विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार करना

(4) व्यावहारिक जीवन के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना

Ans :4

 

6. विद्यार्थियों में अवांछित व्यवहार को किंचित परिवर्तन करने में सबसे प्रभावी पद्धति हैं

(1) विद्यार्थियों को दंड देना

(2) अभिभावकों के ध्यान में इसे लाना

(3) अवांछित व्यवहार के कारणों को ढूंढना एवं उपचार का प्रबंध करना

(4) इसकी उपेक्षा करना

Ans :3

 

7. आपको शिक्षक दिवस पर कुछ विद्यार्थियों ने एक बधाई पत्र भेजा है । आप क्या करेंगे ? आप

(1) कुछ नहीं करेंगे

(2) उन्हें धन्यवाद देंगे

(3) उन्हें पैसों की बर्बादी नहीं करने के लिए बोलेंगे

(4) उन्हें बदले में शुभकामनाएं देंगे

Ans :4

 

8. जब एक विद्यार्थी असफल होता है तो समझ जाता है कि

(1) पद्धति असफल है

(2) शिक्षक असफल है

(3) पाठ्यपुस्तकें असफल है

(4) यह वैयक्तिक असफलता है

Ans :4

 

9. किसी विद्यार्थी की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है

(1) उत्तरदायित्व की अनुभूति

(2) ईमानदारी

(3) सहभागिता

(4) आज्ञाकारिता

Ans :4

 

10. आप किसी कक्षा में पाठ पढ़ाते हैं और एक विद्यार्थी विषय से असम्बद्ध प्रश्न पूछता है । आप क्या करेंगे ?

(1) उसे असम्बद्ध प्रश्न पूछने की अनुमति देंगे

(2) उसे असम्बद्ध प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं देंगे

(3) उसे गैरअनुशासित समझकर दण्डित करेंगे

(4) कक्षा के बाद प्रश्न का उत्तर देंगे

Ans :4

 

11. एक प्रसामान्य 12 वर्ष की आयु के बच्चे में सबसे अधिक होना संभव है

(1) कुल प्रेरक समन्वय मे कठिनाई

(2) वयस्कों को खुश करने के बारे में दुश्चिंता की अनुभूति

(3) अब और यहां में उसकी रुचियों को सीमित करना

(4) समकक्षी के अनुमोदन के लिए बेचैनी

Ans :4

 

12. विद्यालय से विद्यार्थियों के भाग जाने का कारण है

(1) कक्षा शिक्षण में रुचि का अभाव

(2) विद्यार्थियों में अध्ययन में रुचि का अभाव

(3) विद्यार्थियों को दंड नहीं देना

(4) समस्या के प्रति शिक्षकों की निर्दय अभिवृत्ति

Ans :4

 

13. विद्यार्थियों में श्रम की स्फूर्ति का विकास करने के लिए

(1) शिक्षक अपने ही श्रम में प्रवृत्ति दिखाएगा

(2) शिक्षक श्रम के महत्व पर व्याख्यान करेगा

(3) समयसमय पर विद्यार्थियों को श्रम करने का अवसर देना पड़ेगा

(4) विद्यार्थियों को श्रम करने वाले लोगों का उदाहरण देना पड़ेगा

Ans :3

 

14. बाल विकास की परिभाषा का अध्ययन नेत्र है , जो

(1) मानवीय सामर्थ्यों में परिवर्तन का परीक्षण करता है

(2) जीवन अवधि के दौरान व्यवहार की व्याख्या ढूंढेगा

(3) बच्चों की वयस्क तथा वरिष्ठ नागरिकों के साथ तुलना करेगा

(4) किसी बच्चे के संज्ञानात्मक, सामाजिक तथा दूसरे सामर्थ्यों के क्रमिक विकास के लिए उत्तरदायी होगा

Ans :4

 

15. प्राथमिक शिक्षक के लिए बाल मनोविज्ञान का ज्ञान आवश्यक है, क्योंकि

(1) यह बच्चों को अनुशासित बनाने में सहायता करता है

(2) परीक्षा में परिणाम में उन्नति होती है

(3) यह बच्चों को अभिप्रेरित करने के लिए सुविधाजनक तरीका बन जाता है

(4) यह बच्चों के व्यवहार को समझने में शिक्षक की सहायता करता है

Ans :4

 

16. मानवीय मूल्यों, जिनका अस्तित्व प्रकृत में सार्वात्रिक है, के विकास का अर्थ है

(1) मतारोपण

(2) अंगीकरण

(3) अनुकरण

(4) अभिव्यक्ति

Ans :4

 

17. अपने विद्यार्थियों को समझने के लिए एक शिक्षक में अच्छी जानकारी होना चाहिए

(1) बाल मनोविज्ञान की

(2) बच्चों को समझने की प्रवृत्ति की

(3) विषय वस्तु के प्रति विद्यार्थियों के मत की

(4) उपरोक्त सभी की

Ans :4

 

18. निम्न में से किस स्तर में बच्चे अपने समकक्षी वर्ग के सक्रिय सदस्य बनते हैं ?

(1) किशोरावस्था

(2) वयस्कावस्था

(3) प्राक् बाल्यावस्था

(4) बाल्यावस्था

Ans :1

 

19. मनोचित्रण का संदर्भ है

(1) अर्थग्राह्यता को बढ़ाने की एक तकनीक

(2) जोखिम भरे कार्य के लिए कर्म योजना

(3) मन का चित्र खींचना

(4) मन के प्रकार का अन्वेषण

Ans :4

 

20. ‘प्रतिभाशाली होनेका संकेत निम्न में से क्या नहीं है ?

(1) विचारों में सृजनात्मकता

(2) दूसरों के साथ लड़ना

(3) अभिव्यक्ति में अनूठापन

(4) कौतूहल

Ans :2

 

21. बालिका शिक्षा को महत्व देना उचित है , क्योंकि

(1) बालिकाएं बालकों  से अधिक बुद्धिमती होती हैं

(2) बालिकाएं बालकों से अल्पसंख्यक होती हैं

(3) अतीत में बालिकाओं को बुरी तरह से विभेदित किया जाता था

(4) किसी सामाजिक परिवर्तन के नेतृत्व में केवल बालिकाएं ही समर्थ होती हैं

Ans :4

 

22. समन्वित शिक्षा की सफलता निर्भर करती है

(1) समुदाय के समर्थन पर

(2) पाठ्य पुस्तकों की उत्कृष्टता पर

(3) शिक्षण अधिगम वस्तु की गुणवत्ता पर

(4) शिक्षकों में अभिवृत्तिगत परिवर्तन पर

Ans :2

 

23. अधिगम से संबंधित किसी विद्यार्थी की समस्याओं का सबसे अच्छा उपचार है

(1) कठोर परिश्रम का सुझाव

(2) ग्रंथालय में निरीक्षित अध्ययन

(3) निजी शिक्षण का सुझाव

(4) निदानात्मक शिक्षण

Ans :4

 

24. एक शिक्षक विद्यार्थियों को अनुप्रेरित कर सकता है

(1) पुरस्कार देकर

(2) सही मार्गदर्शन करा कर

(3) उदाहरण देकर

(4) कक्षा में भाषण देकर

Ans :1

 

25. यदि कोई विद्यार्थी आपका सम्मान नहीं करता है तो आप

(1) उसकी उपेक्षा करेंगे

(2) परीक्षा में कम अंक देंगे

(3) उसके अभिभावकों से बात करेंगे

(4) उसे डाँटेंगे

Ans :1

 

26. शिक्षण का सत्तावादी स्तर है

(1) शिक्षक केन्द्रित

(2) छात्र केन्द्रित

(3) प्रधानाध्यापक केन्द्रित

(4) अनुभव केन्द्रित

Ans :1

 

27. चरित्र का विकास होता है

(1) इच्छाशक्ति द्वारा

(2) बर्ताव एवं व्यवहार द्वारा

(3) नैतिकता द्वारा

(4) इन सभी के द्वारा

Ans :4

 

28. निम्न में से कौनसा शिक्षणअधिगम का स्तर नहीं है ?

(1) विभेदीकरण स्तर

(2) स्मृति स्तर

(3) चिन्तनशील स्तर

(4) समझ स्तर

Ans :1

 

29. यदि एक विद्यार्थी कक्षा में भाग लेने से संकोच करते हैं तो आप

(1) उससे प्रश्न नहीं पूछेंगे

(2) जिन प्रश्नों के उत्तर वह दे सकता है , केवल उन्हीं प्रश्नों को पूछेंगे

(3) उन प्रश्नों को नहीं पूछेंगे जिनके उत्तर उसके सामर्थ्य से बाहर है जिसके कारण वह कक्षा में उपहास का पात्र बन सकता है

(4) उससे केवल तब प्रश्न पूछेंगे जब वह उनके उत्तर देने के लिए उत्साहित हो

Ans :4

 

30. शिक्षक का बर्ताव होना चाहिए

(1) प्रशासनात्मक

(2) शिक्षाप्रद

(3) आदर्शवादी

(4) निदेशात्मक

Ans :3

 

भाग II : भाषा l [हिन्दी]

 

31. वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए

(1) पूज्यनीय

(2) पूजनीय

(3) पुज्यनीय

(4) पुजनीय

Ans :2

 

32. ‘जिसका जन्म पहले हुआ हो’, इसके लिए एक शब्द, जो उपयुक्त हो, लिखिए।

(1) अनुज

(2) द्विज

(3) अग्रज

(4) सर्वज्ञ

Ans :3

 

33. वर्तनी के अनुसार शब्द का शुद्ध रूप चुनिए।

(1) पुरुस्कार

(2) पुरष्कार

(3) पुरुष्कार

(4) पुरस्कार

Ans :4

 

34. ‘सजावटशब्द का प्रत्यय बताइए।

(1) आव

(2) आवट

(3) आहट

(4) टा

Ans :2

 

35. लड़का पेड़ से गिरा।

उपरोक्त वाक्य का कारक बताइए।

(1) संप्रदान कारक

(2) कर्म कारक

(3) अपादान कारक

(4) करण कारक

Ans :3

 

36. ‘चौराहामें कौन सा समास है ?

(1) बहुव्रीहि

(2) द्वन्द्व

(3) द्विगु

(4) तत्पुरुष

Ans :3

 

37. ‘पुत्रीका पर्यायवाची शब्द नहीं है

(1) तनय

(2) सुता

(3) आत्मजा

(4) दुहिता

Ans :1

 

38. निम्नलिखित में से कौनसा शब्दकमलका पर्यायवाची शब्द नहीं है ?

(1) सरोज

(2) अरविंद

(3) सलिल

(4) पंकज

Ans :3

 

39. ‘जिसकी मत झट सोचने वाली होके लिए एक शब्द होगा

(1) कुशाग्र बुद्धि

(2) प्रत्‍युत्पन्नमति

(3) द्रुतगामी

(4) दूरदर्शी

Ans :2

 

40. ‘निर्गुणका संधि विच्छेद होगा

(1) निर + गुण

(2) नि + गुण

(3) निः + गुण

(4) निर + गूण

Ans :3

 

41. निम्नलिखित शब्दों के दिए गए विकल्पों में तत्सम शब्द का चयन कीजिए।

(1) कलश

(2) कलस

(3) कल्स

(4) कल्श

Ans :1

 

42. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध रूप चुनिए।

(1) हमारी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होने जा रहा है

(2) हमारी आयुष्मती कन्या का विवाह होने जा रहा है

(3) हमारी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होने जा रही है

(4) हमारी आयुष्मती कन्या की विवाह होने जा रहा है

Ans :2

 

43. निम्नलिखित शब्द का संधि विच्छेद क्या होगा

भानुदय

(1) भानु + उदय

(2) भानू + उदय

(3) भानू + ऊदय

(4) भानु + ऊदय

Ans :1

 

44. निम्नलिखित वाक्य में से शुद्ध रूप चुनिए।

(1) हमारे यहां तरुण नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध है

(2) हमारे यहां तरुण नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध है

(3) हमारे यहां नवयुवकों की शिक्षा की अच्छा प्रबंध है

(4) हमारे यहां नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध है

Ans :4

 

45. जो शब्दधनका पर्यायवाची नहीं है उसे चुनिए

(1) द्रव्य

(2) द्रव

(3) संपदा

(4) दौलत

Ans :2

 

46. लोगों ने शोरगुल करके डाकुओं को भगाया।

उपरोक्त वाक्य में कारक बताइए

(1) कर्ता कारक

(2) करण कारक

(3) संप्रदान कारक

(4) कर्म कारक

Ans :4

 

47. ‘घुड़सवारशब्द निम्न में से क्या है ?

(1) रूढ़ शब्द

(2) तत्सम शब्द

(3) यौगिक शब्द

(4) निरर्थक शब्द

Ans :3

 

48. ‘अजायबघरहै

(1) देशी शब्‍द

(2) तत्सम शब्द

(3) विदेशी शब्द

(4) संकर शब्द

Ans :4

 

49. ‘आचारका विलोम शब्द है

(1) आनाचार

(2) अनाचार

(3) अत्याचार

(4) विचार

Ans :2

 

50. ‘दुस्साहसशब्द का उपसर्ग चुनिए

(1) दुस्

(2) दुर

(3) दु

(4)

Ans :1

 

51.’ जगन्‍नाथकिस सन्धि का उदाहरण है ?

(1) व्यंजन सन्धि

(2) विसर्ग सन्धि

(3) दीर्घ स्वर सन्धि

(4) यण स्वर सन्धि

Ans :1

 

52. ‘मोरका तत्सम शब्द होगा

(1) मऊर

(2) मयूर

(3) मोयूर

(4) मउर

Ans :2

 

53. ‘अभिशापशब्द में उपसर्ग चुनिए

(1) अति

(2) अधि

(3)

(4) अभि

Ans :4

 

54. वर्तनी के अनुसार शुद्ध रूप का चयन कीजिए

(1) ईर्ष्या

(2) ईर्षा

(3) इर्षा

(4) ईरषा

Ans :1

 

55. ‘चंद्रमाका पर्यायवाची शब्द चुनिए

(1) निशाकर

(2) निशाचर

(3) तरणि

(4) कृशानु

Ans :1

 

56. ‘महादेवका पर्यायवाची शब्द चुनिए

(1) गरुड़ध्वज

(2) नारायण

(3) चंद्रशेखर

(4) विश्वंभर

Ans :3

 

57. ‘यथाशीघ्रशब्द का समास बताइए I

(1) अव्ययीभाव

(2) द्वंद्व

(3) कर्मधारय

(4) तत्पुरुष

Ans :1

 

58. महात्मा गांधी में अमूल्य गुण थे इस वाक्य मेंअमूल्यशब्द है

(1) विशेषण

(2) संज्ञा

(3) सर्वनाम

(4) क्रिया

Ans :1

 

59. निम्नलिखित वाक्यों में क्रियाविशेषण युक्त वाक्य कौनसा हैं ?

(1) मैं कल नहीं जाऊंगा

(2) यह फूल सुंदर है

(3) हवा धीरे धीरे बह रही है

(4) आज हम स्कूल जाएंगे

Ans :3

 

60. निम्नलिखित में योगरूढ़ शब्द चुनिए

(1) पीला

(2) चक्रपाणि

(3) दूधवाला

(4) नैन

Ans :2

 

PART III : Language II [English]

 

61. Identify the type of verb in the given sentence

He slept.

(1) Transitive verb

(2) Intransitive verb

(3) Regular verb

(4) Irregular verb

Ans :2

 

62. Choose the superlative form of ‘Fast’.

(1) Fast

(2) Faster

(3) Fastest

(4) Fastly

Ans :3

 

63. If the superlative is least, then the positive is

(1) least

(2) less

(3) little

(4) lesser

Ans :3

 

64. What is the comparative form of ‘Bad’?

(1) Bad

(2) Worse

(3) Better

(4) Worst

Ans :2

 

65. Fill in the blank.

…………. time has already been wasted.

(1) Few

(2) Many

(3) Much

(4) All of those

Ans :3

 

66. Which statement is correct ?

Statement I We considered the matter farther.

Statement II We considered the matter further.

(1) Both I and II

(2) Only I

(3) Only II

(4) Neither I nor II

Ans :3

 

67. What is the past participle of ‘Ride’?

(1) Ride

(2) Rode

(3) Rides

(4) Ridden

Ans :4

 

68. What is the simple present of ‘Grew’?

(1) Grow

(2) Growth

(3) Grown

(4) Grows

Ans :1

 

69. Choose the adverb from the following

(1) Walk

(2) Badly

(3) Good

(4) Fast

Ans :2

 

70. Choose the adverb from the following

(1) Hardly

(2) Hard

(3) Harder

(4) Hardy

Ans :1

 

71. Choose the word that is spelt correctly.

(1) Difine

(2) Maime

(3) Perfidy

(4) Ingrace

Ans :3

 

72. This movie is……….. than the last one.

(1) best

(2) good

(3) better

(4) worst

Ans :3

 

73. Ravi wasn’t thinking………

(1) clear

(2) unclear

(3) clearly

(4) clarity

Ans :3

 

74. Choose the part where there is an error in the given sentence.

(1) I went to

(2) the library to get

(3) as many information

(4) as I could

Ans :3

 

75. Choose the sentence that is correct with respect to punctuation and capitalisation.

(1) How glad we were to see Aunt Rekha !

(2) She was visiting us for summer.

(3) Had she missed us ?

(4) We welcome her into our home ?

Ans :3

 

76. Identity the type of the word that is underlined in the given sentence.

All the people cheered.

(1) Noun

(2) Pronoun

(3) Adjective

(4) Verb

Ans :3

 

77. Identify the type of word that is underlined in the given sentence.

It’s sheer rubbish.

(1) Noun

(2) Pronoun

(3) Adjective

(4) Verb

Ans :3

 

78. Choose the singular form of the given word

Gulfs

(1) Engulf

(2) Gulp

(3) Gulf

(4) Golf

Ans :3

 

79. Choose the correct sentence.

(1) Of water take this glass

(2) Take glass of this water

(3) Take this glass of water

(4) Take this water of glass

Ans :3

 

80. Choose the world that is split incorrectly.

(1) Dulcet

(2) Convulse

(3) Principal

(4) Negative

Ans :4

 

81. The word pair- discrete and discreet- are called

(1) homonym

(2) homophone

(3) synonym

(4) antonym

Ans :1

 

82. Choose the noun form of the given word

Strong

(1) Strongly

(2) Strongness

(3) Strength

(4) Strengthen

Ans :3

 

83. Choose the noun from of the given word

Grave

(1) Gravely

(2) Graveness

(3) gravel

(4) Gravity

Ans :4

 

84. A very brief pause in a sentence is marked by using a/an

(1) semicolon

(2) comma

(3) apostrophe

(4) period

Ans :2

 

85. In the given sentence, identify the gerund Jogging is a good exercise.

(1) Jogging

(2) is

(3) good

(4) exercise

Ans :1

 

86. Choose the sentence, where the comma is placed correctly.

(1) Yes the play was,fun

(2) No I didn’t, go backstage

(3) Well, the ending did surprise me

(4) No Mohan, was the lead actor

Ans :3

 

87. Choose the option which gives the correct abbreviation.

(1) Janu 12, 1965

(2) Laxmi Paper Comp.

(3) Satur, May 19

(4) St. Mary Sch

Ans :4

 

88. Choose the correct spelling.

(1) Calendar

(2) Celender

(3) Caladar

(4) Calanrer

Ans :1

 

89. Choose the correct spelling.

(1) Preveledge

(2) Previlege

(3) Privilege

(4) Priviledge

Ans :3

 

90. What does the phrase ‘Cream of the crop’ mean ?

(1) Putting cream in coffee

(2) The worst of a group

(3) Icing a cake

(4) The best of a group

Ans :4

 

भाग lV : सामाजिक अध्ययन

 

91. केले और अनन्नास मुख्यतया उगाए जाते हैं

(1) उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में

(2) भूमध्यसागरीय क्षेत्र में

(3) पहाड़ी क्षेत्रों में

(4) मरुद्यानों में

Ans :1

 

92. निम्न में से किस समूह की भाषा को भारत में सबसे अधिक लोग बोलते हैं

(1) भारतीयआर्य

(2) द्रविड़

(3) ऑस्ट्रोएशियाटिक

(4) चीनतिब्बती

Ans :1

 

93. निम्न में से कौन से जुड़वा नगर हैं ?

(1) दिल्ली तथा फरीदाबाद

(2) मुंबई तथा पूणे

(3) बंगलोर तथा मैसूर

(4) हैदराबाद तथा सिकंदराबाद

Ans :4

 

94. सबसे अधिक मात्रा में केसर मिलता है

(1) उत्तर प्रदेश से

(2) जम्मू कश्मीर से

(3) केरल से

(4) असम से

Ans :2

 

95. भारत के सविधान द्वारा कितनी भाषाएँ स्वीकृत है

(1) 15

(2) 20

(3) 22

(4) 28

Ans :3

 

96. असम के काजीरंगा नेशनल पार्क आकर्षक कौन सा प्राणी है ?

(1) गैण्डा

(2) शेर

(3) बाघ

(4) भालू

Ans :1

 

97. वह स्थान, जो किसी समय फ्रांसीसी उपनिवेश था, अब अरविंद आश्रम की मंजिल है, कौन सा है ?

(1) चेन्नई

(2) अण्डमान

(3) पॉण्डिचेरी

(4) गोवा

Ans :3

 

98. बॉम्बे हाई संदर्भित है

(1) अपतट तेल क्षेत्र से

(2) तटवर्ती तेल क्षेत्र से

(3) अपतट गैस क्षेत्र से

(4) तटवर्ती गैस क्षेत्र से

Ans :1

 

99. भारत का 26 वां राज्य निम्न में से कौन सा है ?

(1) उत्तराखंड

(2) झारखंड

(3) गोवा

(4) छत्तीसगढ़

Ans :4

 

100. निम्न में से कौन सी नदी का उद्गम भारत में नहीं है ?

(1) कावेरी

(2) नर्मदा

(3) ब्रह्म पुत्र

(4) गंगा

Ans :3

 

101. महाभारत के लेखक कौन थे ?

(1) कालिदास

(2) वेदव्यास

(3) तुलसीदास

(4) कौटिल्य

Ans :2

 

102. लाल किले का निर्माण किसने कराया था ?

(1) शेरशाह

(2) हुमायूं

(3) अकबर

(4) शाहजहां

Ans :4

 

103. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?

(1) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(2) डॉ. एस. राधाकृष्णन

(3) जाकिर हुसैन

(4) जवाहरलाल नेहरू

Ans :1

 

104. ताजमहल का निर्माण किसकी याद कराया गया था

(1) नूरजहाँ

(2) अनारकली

(3) मुमताज महल

(4) शाहजहाँ

Ans :3

 

105. किस धर्म में तीर्थंकर के नाम से 24 महान् आचार्य हैं ?

(1) हिंदू धर्म

(2) सिख धर्म

(3) जैन धर्म

(4) बौद्ध धर्म

Ans :3

 

106. भारत में प्रथम आणविक परीक्षण वर्ष 1974 में हुआ था। इसे किस नाम से जाना जाता है ?

(1) शक्ति – I

(2) टॉरनेडो

(3) चगाई

(4) हँसते हुए बुद्ध

Ans :4

 

107. शाकुंतलम् लिखी थी

(1) कालिदास ने

(2) भास ने

(3) कंबन ने

(4) अश्वघोष ने

Ans :1

 

108. पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठों को पराजित किया था

(1) मुगलों ने

(2) अफगानों ने

(3) अंग्रेजों ने

(4) सिखों ने

Ans :2

 

109. किसने कहास्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकारहै ?

(1) बाल गंगाधर तिलक

(2) नेताजी सुभाष चंद्र बोस

(3) दादा भाई नौरोजी

(4) लाला लाजपत राय

Ans :1

 

110. राणा सांगा संबंधित है

(1) मालवा से

(2) खजुराहो से

(3) मेवाड़ से

(4) मांडू से

Ans :3

 

111. पंचायती राज संस्थाओं का निर्माण सर्वप्रथम किस राज्य ने किया था ?

(1) राजस्थान

(2) महाराष्ट्र

(3) बिहार

(4) उत्तर प्रदेश

Ans :1

 

112. संवैधानिक सरकार का अर्थ है

(1) संविधान की शर्तों के अनुसार सरकार

(2) कानून के अनुसार सरकार

(3) लोकतांत्रिक सरकार

(4) उपरोक्त सभी

Ans :4

 

113. ‘पंचशीलपर हस्ताक्षर हुए थे

(1) नेहरू और चाउ एनलाई के बीच

(2) नेहरू और मंडेला के बीच

(3) गांधी और चाउ एनलाई के बीच

(4) गांधी और मंडेला के बीच

Ans :1

 

114. संविधान सभा के सदस्यों द्वारा भारत के संविधान पर अंत में कब हस्ताक्षर हुए थे ?

(1) 26 नवंबर, 1949

(2) 24 जनवरी, 1950

(3) 26 जनवरी, 1950

(4) 28 फरवरी, 1950

Ans :2

 

115. संविधान सभा के प्रधान कौन थे ?

(1) बी. आर. अंबेडकर

(2) बी. एन. राव

(3) जे. एल. नेहरू

(4) वी. पटेल

Ans :1

 

116. राजा हर्षवर्धन की राजधानी थी

(1) प्रयाग

(2) कन्नौज

(3) उज्जैन

(4) पाटलिपुत्र

Ans :2

 

117. एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण कराया गया था

(1) चालुक्यों द्वारा

(2) चोलों द्वारा

(3) पल्लवों द्वारा

(4) राष्ट्रकूटों द्वारा

Ans :4

 

118. ग्राम पंचायत के कितने पक्ष हैं ?

(1) 1

(2) 2

(3) 3

(4) 4

Ans :3

 

119. नगरपालिका कमेटी का प्रधान कहलाता है

(1) पार्षद

(2) मेयर

(3) कलेक्टर

(4) अध्यक्ष

Ans :4

 

120. ग्राम न्यायालय कहलाता है

(1) ग्राम सभा

(2) न्याय पंचायत

(3) ग्राम पंचायत

(4) ग्राम अदालत

Ans :2

 

121. सूर्य के चारों ओर किसी उपग्रह का मार्ग कहलाता है इसका

(1) परिक्रमण

(2) परिभ्रमण

(3) कक्षा

(4) प्रचक्रण

Ans :3

 

122. पृथ्वी के सबसे निकटतम खगोलीय पिंड है

(1) सूर्य

(2) चंद्रमा

(3) शुक्र

(4) प्रॉक्सिमा सेण्टोरी

Ans :2

 

123. भूमध्य रेखा नहीं गुजरती है

(1) उत्तरी अमेरिका से होकर

(2) दक्षिणी अमेरिका से होकर

(3) अफ्रीका से होकर

(4) उपरोक्त में से कोई एक महाद्वीप

Ans :1

 

124. महासागर से छोटा वृहत लवणीय जलाशय कहलाता है

(1) झील

(2) द्वीप

(3) सागर

(4) नदी

Ans :3

 

125. किसी नदी और उसके सहायकों द्वारा अपवाह क्षेत्र कहलाता है

(1) नदी घाटी

(2) नहर

(3) बांध

(4) जलडमरू

Ans :1

 

126. भारत के वृहत्तम नदी कौन सी है ?

(1) गोदावरी

(2) कृष्णा

(3) महानदी

(4) गंगा

Ans :4

 

127. ग्रीनविच माध्य समय तथा भारतीय प्रमाण समय के बीच समय अंतराल कितना है ?

(1) 4 घंटे ,30 मिनट

(2) 5 घंटे ,30 मिनट

(3) 6 घंटे

(4) 6 घंटे ,30 मिनट

Ans :2

 

128. निम्न में से कौनसी भूआकृति भारत में नहीं पाई जाती है ?

(1) समुद्र ताल

(2) हिमनदी

(3) हिमशैल

(4) मरुस्थल

Ans :3

 

129. भारतीय मुख्य भूभाग में कितने महासागर मिलते हैं ?

(1) 0

(2) 1

(3) 2

(4) 3

Ans :2

 

130. ‘शांत घाटीकिस राज्य में स्थित है ?

(1) महाराष्ट्र

(2) केरल

(3) उत्तराखंड

(4) कर्नाटक

Ans :2

 

131. गौतम बुद्ध ने पहला प्रवचन दिया था

(1) प्रयाग में

(2) लुंबिनी में

(3) गया में

(4) सारनाथ में

Ans :4

 

132. अंतिम मौर्य शासक कौन था ?

(1) बिंदुसार

(2) चंद्रगुप्त मौर्य

(3) देववर्मन

(4) बृहद्रथ

Ans :4

 

133. प्राचीन रोम कब गणतंत्र हुआ ?

(1) छठी सदी ईसा पूर्व

(2) तीसरी सदी ईसा पूर्व

(3) पहली सदी ईसवी

(4) दूसरी सदी ईसवी

Ans :1

 

134. सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि है

(1) अवाचनीय

(2) संस्कृत

(3) फारसी

(4) द्रविड़

Ans :1

 

135. हड़प्पा के लोग प्रयोग करना नहीं जानते थे

(1) सोने का

(2) चांदी का

(3) लोहे का

(4) कांस्य का

Ans :3

 

136. शक काल की शुरुआत कनिष्क ने की थी

(1) 62 . में

(2) 78 . में

(3) 82 . में

(4) 88 . में

Ans :2

 

137. भारत के प्रथम ब्रिटिश गवर्नर जनरल कौन थे ?

(1) डलहौजी

(2) हेस्टिंग्स

(3) क्लाइव

(4) कैनिंग

Ans :2

 

138. इस क्षेत्र में अंग्रेज आक्रमण के कारण सिपाही विद्रोह हुआ था ?

(1) अवध

(2) बंगाल

(3) मैसूर

(4) दिल्ली

Ans :1

 

139. स्वतंत्र होने पर भारत एक रियासत बन गया था। रियासत का दर्जा किस वर्ष खत्म हुआ ?

(1) वर्ष 1947 में

(2) वर्ष 1948 में

(3) वर्ष 1949 में

(4) वर्ष 1950 में

Ans :4

 

140. स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल कौन थे ?

(1) माउंटबेटन

(2) सी राजगोपालाचारी

(3) सरदार पटेल

(4) जवाहरलाल नेहरू

Ans :2

 

141. असम का प्राचीन नाम है

(1) पावा

(2) कामरूप

(3) पिप्पलीवन

(4) रामग्राम

Ans :2

 

142. दिलवाड़ा मंदिर उदाहरण है

(1) जैन स्थापत्य

(2) बौद्ध स्थापत्य

(3) मुगल स्थापत्य

(4) सल्तनत स्थापत्य का

Ans :1

 

143. अचानक को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है ?

(1) भट्टस्वामी

(2) राजशेखर

(3) विष्णुगुप्त

(4) विशाखदत्त

Ans :3

 

144. औषधि से किसका संबंध नहीं है ?

(1) धन्वंतरी

(2) भास्कराचार्य

(3) चरक

(4) सुश्रुत

Ans :2

 

145. भारत के राष्ट्रपति को उसके कार्यकाल से हटाया जा सकता है

(1) प्रधानमंत्री द्वारा

(2) उच्चतम न्यायालय द्वारा

(3) मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा

(4) संसद द्वारा

Ans :4

 

146. भारत में राज्यों की संख्या कितनी है ?

(1) 29

(2) 28

(3) 27

(4) 26

Ans :1

 

147. आर्य समाज की स्थापना किसने की थी ?

(1) स्वामी दयानंद

(2) शंकराचार्य

(3) स्वामी विवेकानंद

(4) राजा राममोहन राय

Ans :1

 

148. किसकी सलाह पर राज्य मंत्री परिषद की नियुक्ति होती है ?

(1) राज्यपाल

(2) प्रधानमंत्री

(3) राष्ट्रपति

(4) उपराष्ट्रपति

Ans :1

 

149. मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?

(1) अशोक

(2) बिंदुसार

(3) चंद्रगुप्त

(4) पुष्यमित्र

Ans :3

 

150. फाह्यान ने किसके शासनकाल के दौरान भारत का दौरा किया था ?

(1) हर्षवर्धन

(2) अशोक

(3) चंद्रगुप्त द्वितीय

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans :3

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*