
Paper – 1 (आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास)
(Exam 14.11.2019)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निम्नलिखित में से स्वर नहीं है-
(1) अ
(2) ई
(3) उ
(4) ञ्
2. ‘क्ष्’ वर्ण किन दो वर्णो के मिश्रण से बना है-
(1) क् + श्
(2) च् + छ्
(3) क् + ष्
(4) छ् + अ
3. निम्नलिखित में ‘अयोगवाह’ है-
(1) अ, आ
(2) इ, ई
(3) अं, अ:
(4) ए, ऐ
4. वाक्य के गुण होते हैं –
(1) सार्थकता
(2) क्रमबद्धता
(3) योग्यता
(4) उपर्युक्त सभी
5. ‘मुझसे बैठा नहीं जाता’ उदाहरण है-
(1) कर्तृवाच्य का
(2) कर्मवाच्य का
(3) भाववाच्य का
(4) विधिवाच्य का
6. उत्क्षिप्त वर्ण है –
(1) य, व
(2) ढ़, ड़
(3) ड, ढ
(4) ट, ठ
7. स्वास्थ्य के आधार पर व्यंजनों का वर्गीकरण होता है-
(1) घोष एवं अघोष
(2) अनुस्वार एवं अनुनासिक
(3) स्पर्श एवं ऊष्म
(4) अल्पप्राण एवं महाप्राण
8. भाषा का भेद है-
(1) लिखित
(2) मौखिक
(3) (1) + (2) दोनों
(4) इनमें से कोई नहीं
9. किसी वाक्य की पूर्णता पर विराम चिन्ह लगता है-
(1) अल्पविराम चिन्ह
(2) पूर्णविराम चिन्ह
(3) प्रश्नवाचक चिन्ह
(4) लाघव चिन्ह
10. बिना सोचे समझे अधिक खर्च करने वाले के लिए एक शब्द है-
(1) कृपण
(2) कंजूस
(3) अपव्ययी
(4) मितव्ययी
11.किसी संख्या के दाहिनी ओर शून्य रखने पर वह संख्या बढ़ जाती है-
(1) 10 गुना
(2) 20 गुना
(3) 2 गुना
(4) 5 गुना
12. तीन अंको की सबसे बड़ी संख्या होती है-
(1) 100
(2) 299
(3) 999
(4) 998
13. 3478 में सैंकड़े वाली संख्या है-
(1) 7
(2) 8
(3) 4
(4) 3
(3) 4
14.10 तक के अंको में सबसे छोटा अंक है-
(1) 1
(2) 0
(3) 2
(4) 3
(1) 1
15. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है-
(1) अन्ताक्षरी
(2) अन्त्याक्षरी
(3) अन्तक्षरी
(4) अनताक्षरी
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. लेखन किसे कहते हैं?
17. पठन कौशल के दो बाधक तत्व बताइए।
18. उच्चारण में लगने वाले समय के आधार पर स्वरों के भेद बताइए।
19. अंतस्थ वर्ण कौन-कौन से हैं?
20. समानार्थी शब्द किसे कहते हैं?
21. अर्धविराम चिन्ह को परिभाषित कीजिए।
22. ‘रविंद्रनाथ ने शांतिनिकेतन की स्थापना की’ इस वाक्य को कर्मवाच्य में परिवर्तित कीजिए।
23. मूर्धन्य वर्ण कौन से हैं?
24. दीर्घ स्वर किसे कहते हैं?
25. योजक चिन्ह लगाते हुए दो उदाहरण लिखिए।
26. ऊष्म व्यंजन किसे कहते हैं?
27. संख्या 636 में दोनों 6 के स्थानीय मान का अंतर ज्ञात कीजिए।
28. शून्य को किसी संख्या से गुणा करने पर गुणनफल क्या आता है?
29. 48 सेब 4 बच्चों में बांटे गए, प्रत्येक बच्चे को कितने सेब मिले?
30. निम्नलिखित को आरोही क्रम में लिखिए-
6, 3, 8, 5, 9, 7
लघु उत्तरीय प्रश्न
31.आरंभिक भाषा कौशल कौन-कौन से हैं?
32. देवनागरी लिपि की विशेषताएं लिखिए।
33. घोष एवं अघोष ध्वनियों में अंतर स्पष्ट कीजिए।
34. शुद्ध उच्चारण अभ्यास हेतु कक्षा शिक्षण में किए जाने वाले प्रयोग बताइए।
35. छात्रों की वर्तनी संबंधी त्रुटि निवारण के उपाय बताइए।
36. श्रुतलेख एवं अनुलेख में अंतर स्पष्ट कीजिए।
37. विस्मयादि बोधक चिन्ह किसे कहते हैं? सोदाहरण बताइए।
38. संख्या किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
39. गणित की संक्रिया में शून्य का महत्व स्पष्ट कीजिए।
40. 2 अंकों वाली संख्या को 2 अंकों वाली संख्या से किस प्रकार गुणा किया जाता है? उदाहरण के द्वारा समझाइए।
Paper – 2 (शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन)
(Exam 14.11.2019)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक संसाधन के अंतर्गत आता है-
(1) छात्र-छात्राएं
(2) शिक्षक
(3) विद्यालय भवन
(4) प्रधानाध्यापक
2. विद्यालय की बौद्धिक प्रयोगशाला होता है –
(1) शिक्षण कक्ष
(2) पुस्तकालय
(3) विज्ञान प्रयोगशाला
(4) म्यूजियम
3. समस्या समाधान का प्रमुख अंग है –
(1) अनुशासन प्रक्रिया
(2) अधिगम प्रक्रिया
(3) निर्णयन प्रक्रिया
(4) शिक्षण प्रक्रिया
4. मानवीय प्रबंधन के घटक है-
(1) फर्नीचर
(2) पुस्तकालय
(3) विद्यालय भवन
(4) शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं समुदाय
5. समय-सारणी को कहा जाता है-
(1) विद्यालय की दूसरी घड़ी
(2) अनुशासन
(3) घंटा
(4) अध्ययन
6. विद्यालय के अभिलेखों का मुख्य उद्देश्य होता है-
(1) दंड का साक्ष्य
(2) आवश्यक सूचनाओं का रखरखाव
(3) अनियमितताओं की जानकारी
(4) निरीक्षण में सहयोग
7. कोठारी कमीशन ने (1964-66) राष्ट्र-निर्माता की संज्ञा किसे दिया है ?
(1) प्रतिभाशाली छात्रों को
(2) इंजीनियर को
(3) अध्यापकों को
(4) शिक्षाधिकारियों को
8. शैक्षिक पर्यवेक्षक का मुख्य उद्देश्य होता है-
(1) शिक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया में वांछनीय परिवर्तन करना
(2) सामान्य निर्देशन देना
(3) कक्षा कक्ष का निरीक्षण करना
(4) अनुदानों की अपव्यय का निरीक्षण
9. राज्य शिक्षा संस्थान कहां स्थित है?
(1) लखनऊ
(2) वाराणसी
(3) आगरा
(4) प्रयागराज
10. विद्यालय में अनुशासन स्थापित करने में सहायक नहीं है –
(1) पाठ्यसहगामी क्रियाओं का आयोजन
(2) नैतिक शिक्षा की व्यवस्था
(3) दंड की अधिकता
(4) शिक्षक अभिभावक सहयोग
11. राज्य हिंदी संस्थान कहां स्थित है?
(1) प्रयागराज
(2) वाराणसी
(3) लखनऊ
(4) गोरखपुर
12.विद्यालय प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका होता है-
(1) प्रधानाध्यापक की
(2) शिक्षकों की
(3) छात्र-छात्राओं की
(4) प्रधान लिपिक की
13. शैक्षिक प्रबंधन का महत्वपूर्ण पक्ष है-
(1) दंड
(2) पुरस्कार
(3) प्रशासन
(4) अनुशासन
14. कौन सी पाठ्यसहगामी क्रिया तर्कशक्ति का विकास करती है
(1) अभिनय
(2) खेलकूद
(3) निबंध लेखन
(4) वाद-विवाद
15. भगदड़ जैसी आपदाएं होती हैं
(1) जागरूकता से
(2) कुप्रबंधन से
(3) कड़ाई होने से
(4) अधिक सुविधाओं से
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. कुशल प्रबंधन से आप क्या समझते हैं?
17. संस्थागत नियोजन से आपका क्या आशय है?
18. लर्निंग कॉर्नर का उद्देश्य बताइए।
19. समय सारणी के दो महत्व बताइए।
20. शैक्षिक प्रशासन से आप क्या समझते हैं?
21. आपदा प्रबंधन से आपका क्या आशय है?
22. पर्यवेक्षण का उद्देश्य बताइए।
23. ग्राम शिक्षा समिति का कोई एक कार्य बताइए ।
24. अभिलेख से आपका क्या आशय है?
25. एनसीटीई का पूरा नाम बताइए।
26. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के विभागों का नाम बताइए।
27. मानवीय संसाधनों से आपका क्या आशय है?
28. शिक्षक अभिभावक संघ का उद्देश्य बताइए।
29. किन्ही चार प्राकृतिक आपदाओं का नाम बताइए।
30. विज्ञान शिक्षण में प्रयोगशाला का महत्व बताइए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. विद्यालय प्रबंधन में किसकी किसकी भूमिका होती है, स्पष्ट कीजिए।
32. विद्यालय और समुदाय के संबंधों का स्पष्ट कीजिए।
33. प्रमुख विद्यालय अभिलेखों का वर्णन कीजिए।
34. पाठ्यसहगामी किस प्रकार बालक के विकास में उपयोगी होता है, स्पष्ट कीजिए।
35. “अच्छी समय सारणी विद्यालय के विविध कार्य संचालन का सच्चा प्रतिबिंब है” स्पष्ट कीजिए।
36. कुशल शिक्षक के गुणों का वर्णन कीजिए।
37. मनोविज्ञानशाला उ. प्र. प्रयागराज के कार्यों को बताइए।
38. पर्यवेक्षक एवं निरीक्षण की भूमिका में अंतर को स्पष्ट कीजिए।
39. कक्षा में अनुशासनहीनता के निवारण हेतु आप अपना विचार दीजिए।
40. ग्राम शिक्षा समिति के कौन-कौन से सदस्य होते हैं? तथा उनके कार्यों को स्पष्ट कीजिए।
Paper 3 (विज्ञान)
(Exam 15.11.2019)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. विद्युत धारा का मात्रक है-
(1) कूलाम
(2) एंपियर
(3) सेकेंड
(4) वोल्ट
2. हेमेटाइट किसका अयस्क है-
(1) सोना
(2) ताबा
(3) लोहा
(4) कैल्शियम
3. मिश्र धातु है-
(1) पीतल
(2) ताबा
(3) जस्ता
(4) टिन
4.भारत में एनीमिया के कारण हैं-
(1) गरीबी
(2) अज्ञानता
(3) गंदा रहन-सहन
(4) उपरोक्त सभी
5. उत्परिवर्तन का कारण है-
(1) जीन परिवर्तन
(2) जीवन संघर्ष
(3) उद्विकास
(4) प्राकृतिक चयन
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. पिग आयरन किसे कहते हैं?
7. विद्युत धारा का उष्मीय प्रभाव किसे कहते हैं?
8. रक्त वर्ग (Blood Group) कितने प्रकार का होता है?
9. योग्यतम की उत्तरजीविता का मत किस वैज्ञानिक ने दिया?
10. थैलेसीमिया रोग के क्या लक्षण हैं?
11. खाद्य श्रृंखला क्या है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
12.धातु तथा अधातु में अंतर लिखिए।
13. चुंबक के गुण एवं इसके उपयोग लिखिए।
14. प्राथमिक उपचार के लिए कौन-कौन सी आवश्यक बातें जरूरी है?
15. मेंडलीफ के अनुसार संक्रमण तत्व क्या है?
16. विद्युत बल्ब का नामांकित चित्र बनाइए।
17. एड्स रोग के लक्षणों को स्पष्ट कीजिए।
18. दीर्घाकार आवर्त सारणी के दोष के बारे में बताइए।
Paper 4 (गणित)
Exam 15.11.2019
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. परिमेय संख्या -32-100 का सरलतम रूप है-
(1) 8-5
(2) 16-25
(3) 825
(4) -825
2. 0.000001 का घनमूल है –
(1) 0.001
(2) 0.01
(3) 0.0001
(4) 0.1
3. समीकरण 3x = 6 और 4x + y = 14 के हल में y का मान है-
(1) 6
(2) 4
(3) 2
(4) 8
4. sin60°cos30° का मान है-
(1) 12
(2) 1
(3) 14
(4) 2
5. 71/5 / 71/3 का मान है-
(1) 72/15
(2) 7-2/15
(3) 71/15
(4) 73/5
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. 8000 का घनमूल ज्ञात कीजिए|
7. 16x² – 25 = 0 को हल कीजिए|
8. 12, 12, 13, 12, 10 का बहुलक बताइए|
9. 10 सेमी लंबे और 3.5 सेमी चौड़े आयत को लंबाई के परित: घुमाने पर बने बेलन के आयतन को ज्ञात कीजिए|
10. समीकरण (x² + 5 -6x = 0) को हल कीजिए|
11. cot 45° – sin2 45° – cos2 45° + sin 90° को हल कीजिए|
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. यदि A = {1, 3, 5, 7} B = {5, 7, 8, 9} तो A⋃B तथा A⋂B का मान ज्ञात कीजिए|
13. निम्नलिखित बारंबारता बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए|
पद – 15, 16, 17, 18, 19
बारंबारता – 2, 4, 7, 5, 3
14. चित्र में O वृत्त का केंद्र है| ∠BAC का मान 40° है| तो ∠OBC तथा ∠OCB का मान ज्ञात कीजिए|
15. एक बाग की लंबाई 180 मीटर और चौड़ाई 120 मीटर है| बाग के बीचों बीच एक दूसरे को समकोण पर काटते हुए 3 मीटर के दो रास्ते हैं| रास्ते पर मिट्टी डलवाने का खर्च ₹12 प्रति वर्ग मीटर की दर से ज्ञात कीजिए|
16. 6 अंको की बड़ी से बड़ी पूर्ण वर्ग संख्या ज्ञात कीजिए|
17. एक आयताकार बाग की लंबाई उसकी चौड़ाई की तीन गुनी है| यदि बाग का क्षेत्रफल 243 वर्ग मीटर हो तो बाग की लंबाई ज्ञात कीजिए|
18. x² + 3x + 94 का गुणनखंड कीजिए|
Paper 5 (सामाजिक अध्ययन)
(Exam 15.11.2019)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. 1857 ई. की क्रांति के लिए तिथि निश्चित की गई-
(1) 8 अप्रैल, 1857 ई.
(2) 31 मई, 1857 ई.
(3) 10 मई, 1857 ई.
(4) 1 जून, 1857 ई.
2. ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसने किया था?
(1) देवेंद्र नाथ टैगोर
(2) केशव चंद्र सेन
(3) राजा राममोहन राय
(4) महादेव गोविंद रानाडे
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
(1) दादाभाई नौरोजी
(2) व्योमेश चंद्र बनर्जी
(3) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
(4) फिरोजशाह मेहता
4. चौरी चौरा कांड हुआ था-
(1) गोरखपुर
(2) लखनऊ
(3) कानपुर
(4) जौनपुर
5.फारवर्ड ब्लाक का गठन किसने किया था?
(1) जयप्रकाश नारायण
(2) सुभाष चंद्र बोस
(3) जवाहरलाल नेहरू
(4) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
6. ‘धन निष्कासन का सिद्धांत’ प्रतिपादित किया-
(1) दादाभाई नौरोजी
(2) गोपाल कृष्ण गोखले
(3) बाल गंगाधर तिलक
(4) लाला लाजपत राय
7. भारत में हरित क्रांति का जनक किसे कहा जाता है?
(1) बीरबल साहनी
(2) जगदीश चंद्र बसु
(3) डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
(4) हरगोविंद खुराना
8. उत्तर प्रदेश कितने मंडल में विभाजित है?
(1) 18 मंडल
(2) 19 मंडल
(3) 20 मंडल
(4) 21 मंडल
9. निम्नलिखित में से कौन खरीफ की फसल है?
(1) चना
(2) सरसों
(3) मूंग
(4) मटर
10. चरकुला प्रमुख लोक नृत्य है-
(1) बुंदेलखंड का
(2) बृजभूमि
(3) अवध
(4) पूर्वांचल
11. “कैगा” परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र भारत के किस प्रदेश में स्थित है?
(1) गुजरात
(2) कर्नाटक
(3) तमिलनाडु
(4) केरल
12. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है?
(1) 6 जून
(2) 16 सितंबर
(3) 22 मार्च
(4) 6 जनवरी
13. जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है-
(1) कानपुर
(2) गौतम बुद्ध नगर
(3) प्रयागराज
(4) वाराणसी
14. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है-
(1) राष्ट्रीय राजमार्ग-1
(2) राष्ट्रीय राजमार्ग-2
(3) राष्ट्रीय राजमार्ग-7
(4) राष्ट्रीय राजमार्ग-14
15. योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष में हुई?
(1) 2014 ई.
(2) 2015 ई.
(3) 2016 ई.
(4) 2017 ई.
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16.रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
17. गांधी जी ने असहयोग आंदोलन किस वर्ष प्रारंभ किया?
18. “ स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे” किसका कथन है?
19. ‘ होमरूल आंदोलन’ के प्रमुख नेता कौन कौन थे?
20. भारत छोड़ो आंदोलन कहां से प्रारंभ हुआ?
21. प्रथम पंचवर्षीय योजना कब लागू की गई?
22. भारत में चांदी मुख्यतः किस प्रदेश में पाई जाती है?
23. सुलहकुल महोत्सव कहां मनाया जाता है?
24. उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी कौन है?
25. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?
26. आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है?
27. सूचना का अधिकार भारत में किस वर्ष लागू किया गया?
28. उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है?
29. भारत में पवन ऊर्जा के उत्पादन में कौन सा भारत का राज्य अग्रणी है?
30. लिंगानुपात से क्या तात्पर्य है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के असफलता के क्या-क्या कारण है?
32. ‘आर्य समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई? सामाजिक सुधार हेतु आर्य समाज द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन कीजिए।
33. असहयोग आंदोलन पर प्रकाश डालिए।
34. पंचशील से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख सिद्धांतों का वर्णन कीजिए।
35. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग कौन कौन से हैं?
36. मौसम से आप क्या समझते हैं?
37. पर्यावरण प्रदूषण किसे कहते हैं? और यह कितने प्रकार का होता है?
38. राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य में क्या अंतर है?
39. नागरिक सुरक्षा संगठन का क्या उद्देश्य है?
40. वनों से हमें क्या क्या लाभ है?
Paper 6 (हिंदी)
(Exam 16.11.2019)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. ‘ जमीन पक गई है’ काव्य संग्रह है-
(1) जयशंकर प्रसाद का
(2) सुभद्रा कुमारी चौहान का
(3) केदारनाथ सिंह का
(4) अज्ञेय
2. ‘देवेंद्र’ शब्द में संधि है-
(1) दीर्घ संधि
(2) गुण संधि
(3) वृद्धि संधि
(4) जलसंधि
3. ‘तुम अपनी कार्य में सफल रहो|’ वाक्य किस प्रकार का वाक्य है?
(1) इच्छा वाचक
(2) संकेतवाचक
(3) आज्ञा वाचक
(4) संदेह वाचक
4. ‘स्वक्ष’ शब्द का अर्थ है-
(1) साफ सुथरा
(2) छाती
(3) कंधा
(4) सुंदर आंख
5. ‘ सुंदरता’ शब्द में संज्ञा है-
(1) जातिवाचक संज्ञा
(2) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(3) भाववाचक संज्ञा
(4) समुदाय वाचक संज्ञा
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. ‘ प्रकृति का सुकुमार कवि’ किसे कहा जाता है?
7. श्लेष अलंकार की परिभाषा लिखिए।
8. ‘प्र’ उपसर्ग से बनने वाले दो शब्द बताइए।
9. ‘ जो पुरुष अभिनय करें’ वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए।
10. ‘तत्र एक: विशाल: सरोवर: अस्ति’ का हिंदी में अनुवाद कीजिए।
11. ‘हरि’ शब्द का तृतीया विभक्ति और एकवचन लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. कबीर दास का संक्षिप्त जीवन परिचय एवं रचनाओं का उल्लेख कीजिए।
13. कारक किसे कहते हैं? उनके नाम तथा विभक्ति चिन्ह लिखिए।
14. जीवनी और आत्मकथा के मूलभूत अंतर लिखिए।
15. कहानी शिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।
16. अपनी पाठ्य पुस्तक से चार पंक्ति का कोई श्लोक लिखिए।
17. निम्नलिखित शब्दों का हिंदी में अर्थ लिखिए।
मक्षिका, बहव:, मा, तक्रम
18. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए
मनोरथ:, सज्जन:, वसन्तोत्सव:, मध्वरि:
Paper 7 – (English)
(Exam 16.11.2019)
Objective Type Questions
1. It is important for teaching English as a foreign or second language:
1. Listening comprehension
2. To maintain on interactive and communicative approach
3. Vocabulary and grammar
4. None of these
2. Linguistic is a study of:
1. Animal language
2. Human language
3. Bad language
4. None of these
3. Which is a receptive skill?
1. Listening
2. Speaking
3. Writing
4. None of the above
4. Adverb of ‘coward’ is:
1. Coward
2. Cowardly
3. Cowardice
4. None of the above
5. Antonym of ‘Boon’ ts:
1. Sharp
2. Curse
3. Civil
4. None of these
Very Short Answer Type Questions
6. Change the following sentence into Present Perfect Continuous Tense:
He is writing a novel for five years.
7. Complete the following sentence using correct article:
…………… virtue is its own reward.
8. Complete the following sentence.
He is ill …… fever.
9. Complete the following sentence.
She had ……….. dancing for two hours.
10. Correct the following sentence
Walk carefully lest you may fall.
11. Fill the correct word:
He quarrelled …………. a trivial matter.
Short Answer Type Questions
12. Change the following sentences into Indirect Speech
(i) Father said, “He is a good player.”
(ii) Reeta said, “Let us play a match.”
13. What do you understand by “Grammar Translation Method’’?
14. Write a composition on the topic “Importance of discipline in Life”.
15. Write an application to the principal of your institution for sick leave.
(Do not write your personal details)
16. Fill in the blanks with correct conjunctions:
(i) Either take it ………… leave it.
(ii) He is a good player ………… a bad student.
17. Fill in the blanks with correct prepositions:
(i) He is superior ………… me.
(ii) Ram beats him ……… a stick.
18. Write one word:
(i) A person who hates mankind.
(ii) A medicine that kills germs.
Paper 8 (शांति शिक्षा एवं सतत प्रयास)
(Exam 16.11.2019)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निम्नांकित में कौन शांति अभिवृत्ति नहीं है –
(1) अहिंसा एवं करुणा
(2) न्याय
(3) मस्तिष्क का खुलापन
(4) हिंसा एवं विवाद
2. योग दर्शन के प्रणेता हैं-
(1) कपिल
(2) पंतजलि
(3) शंकराचार्य
(4) अरविंद घोष
3. शांति कौशलों का आधार है-
(1) तनाव व दबाव
(2) सृजनात्मकता
(3) संवेगात्मक अस्थिरता
(4) संकीर्ण विचार
4. किसी को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया व्यवहार कहा जाता है?
(1) आक्रामकता
(2) अमित्रवत व्यवहार
(3) विघटित व्यवहार
(4) भ्रष्टाचार
5. भावात्मक एकता समिति (1961) के अध्यक्ष थे-
(1) डॉ. जाकिर हुसैन
(2) इंदिरा गांधी
(3) डॉ. पूर्णानंद स्वामी
(4) डॉ. संपूर्णानंद
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. प्रभावी शांति निर्माता बनने हेतु विद्यार्थियों में कौन-कौन से वैयक्तिक कौशल विकसित किया जाना चाहिए?
7. चरित्र का निर्माण करने वाले किन्हीं दो कारकों का उल्लेख कीजिए।
8. साइबर बुलिंग से क्या समझते हैं?
9. मानवाधिकार शिक्षा के कोई दो उद्देश्य लिखिए।
10. तनाव कम करने की किन्ही दो अप्रत्यक्ष विधियों का उल्लेख कीजिए।
11. एस. डी. जी. (S.D.G.) का पूरा नाम लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. वैश्विक दृष्टि से शांति शिक्षा की आवश्यकता सिद्ध कीजिए।
13. प्राणायाम से क्या अभिप्राय है? लिखिए।
14. बच्चे के विकास में साथी-समूह की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
15. व्यवहारवाद की अवधारणा स्पष्ट कीजिए।
16. मीडिया और हिंसा में क्या संबंध है? लिखिए।
17. महात्मा गांधी ने शांति की स्थापना हेतु किस प्रकार के आचरण पर बल दिया है? लिखिए।
18. स्नायुवृकृति से संबंधित कार्य व्यवहार पर प्रकाश डालिए।
Be the first to comment