Paper : UPPCS Mains Exam- 2019 GS Paper – I

UPPCS Mains Exam- 2019    GS Paper – I 

सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – 1 (General Studies Paper – 1)

परीक्षा की तारीख (Exam Date): 23.09.2020

समय (Time): तीन घंटे (3 hour)          अधिकतम अंक (Maximum Marks): 200

विशेष अनुदेश :

1) कुल 20 प्रश्न दिए गए हैं। खण्ड-अ से 10 प्रश्न लघु उत्तरीय हैं, जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 125 हैं तथा खण्ड-ब से 10 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं, जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 200 निर्धारित हैं। जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।

2) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

3) प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।

4) प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखें।

5) उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दें।

Note:

1) There are 20 questions. Section – A Consists of 10 short answer questions with word limit of 125 each and Section – B consists of 10 long answer questions with word limit of 200 each. The questions are printed both in Hindi and in English.

2) All questions are compulsory.

3) The number of marks carried by a question/part is indicated against it.

4) Keep the word limit indicated in the question in mind.

5) Any page or portion of the page left blank in the answer booklet must be clearly struck off.

:: लघु उत्तरीय प्रश्न ::

खण्ड – अ

1- प्राचीन भारत में ‘प्रयागराज’ के सांस्कृतिक महत्व का वर्णन कीजिए। (8)

2- 600-300 ईसा पूर्व में मानव के सामाजिक-आर्थिक विकास में लौह खनिज की भूमिका का वर्णन कीजिए। (8)

3- ब्रिटेन की औद्योगिक क्रांति का भारत के आर्थिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (8)

4- मलिन बस्तियों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु नगर नियोजन की भूमिका पर एक टिप्पणी लिखिए। (8)

5- उत्तर प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि प्रतिरूप तथा इसे रोकने में महिलाओं की भूमिका का आकलन कीजिए। (8)

6- भारत में जनजातियों के सशक्तिकरण में मूल बाधाओं का परीक्षण कीजिए। (8)

7- हेरिटेज आर्क क्या है? पर्यटन संभावनाओं की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में इसके महत्व को रेखांकित कीजिए। (8)

8- उन भौगोलिक कारणों की व्याख्या कीजिए जिन्होंने शरणार्थियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में बसने के लिए आकर्षित किया। (8)

9- ‘‘उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति सागरी भागों पर होती है एवं स्थली भागों पर पहुंचते ही ये तूफान धीरे-धीरे क्षीण होकर खत्म हो जाते हैं।’’ कारण सहित स्पष्ट करें। (8)

10- उत्तर प्रदेश के लघु सिंचाई परियोजनाओं का सोदाहरण सहित विवरण दें। (8)

:: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ::

खण्ड – ब/SECTION-B

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :

11- वैदिक शिक्षा व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए एवं वर्तमान में इसकी सार्थकता की समीक्षा कीजिए। (12)

12- भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भारत छोड़ो आंदोलन के योगदान का परीक्षण कीजिए। (12)

13- द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात वैश्विक स्तर पर विश्व शांति के लिए किए गए प्रयासों का वर्णन कीजिए। (12)

14- ‘भारतीय संस्कृति विविधता में एकता का प्रतीक है।’ उपयुक्त उदाहरण देते हुए इस कथन का तार्किक विश्लेषण कीजिए। (12)

15- ‘धर्म तथा नृजातीय हिंसा की राजनीतिक मूलतः धर्मनिरपेक्षवाद तथा धर्म निरपेक्षीकरण की राजनीति है।’ कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए (12)

16- नगरीयकरण को परिभाषित कीजिए। बढ़ते नगरीकरण से उत्पादन समस्याओं की विवेचना कीजिए। (12)

17- गंगा मैदान में ग्रामीण अधिवासों के प्रकारों का क्षेत्रीय वितरण की विवेचना कीजिए। (12)

18- वायु की अपरदनात्मक तथा निक्षेपात्मक क्रिया द्वारा निर्मित भू-आकृतियों का वर्णन कीजिए। (12)

19- उत्तरी आंध्र महासागर की जलधाराओं पर उनके उत्पत्ति के कारण सहित एक क्रमबद्ध लेख लिखिए। (12)

20- महासागरों में ऊर्जा संसाधन तथा भारत के क्षेत्र में उनकी संभावनाओं की समीक्षात्मक व्याख्या कीजिए। (12)

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*