
64th BPSC PCS (Mains) Exam 2019
General Study Paper – 2
Time : 3 hour Max. Mark : 300
Section – I
1. ‘भारतीय संविधान अपनी प्रस्तावना में भारत को एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है।’ इस घोषणा को क्रियान्वित करने के लिए कौन-कौन से संवैधानिक उपबंध दिए गए हैं?
2. भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में। क्या हुआ केवल एक कठपुतली है?
3. ‘भारतीय शासन में न्यायिक सक्रियता एक नवीन धारणा है।’ विवेचना कीजिए तथा न्यायिक सक्रियता के पक्ष और विपक्ष में दिए गए मुख्य तर्कों का स्पष्ट कीजिए।
4. ‘बहुत अधिक राजनीतिक दल भारतीय राजनीति के लिए अभिशाप है।’ इस तथ्य को बिहार के परिप्रेक्ष्य में स्पष्ट कीजिए।
Section – II
5. भारत में ‘ खाद्य सुरक्षा’ की आवश्यकता का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
6. भारतीय अर्थव्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में विश्व व्यापार संगठन की भूमिका की व्याख्या कीजिए।
7. भारतीय आर्थिक नियोजन के मुख्य उपलब्धियों का मूल्यांकन कीजिए।
8. ‘ जब तक भारत में जनसंख्या वृद्धि अवरुद्ध नहीं की जाती, तब तक आर्थिक विकास को उसके सही रूप में नहीं देखा जा सकता।’ इस कथन का परीक्षण कीजिए।
Section – III
9. भारत में नदियों का सुदृढ़ जाल होने के बाद भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जो जलापूर्ति और विशेष रूप से पेयजल की कमी से जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान हेतु जल प्रबंधन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिक की भूमिका की सोदाहरण विवेचना कीजिए।
10. विद्युत खपत की बढ़ती मांग एवं लगातार घटते पारस्परिक ऊर्जा स्रोतों के कारण देश वर्तमान में विद्युत ऊर्जा की कमी से जूझ रहा है। इस विकट ऊर्जा खपत मांग को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी द्वारा प्रदत्त माध्यमों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
11. वर्तमान सरकार विभिन्न राज्यों में स्मार्ट शहर विकसित करने के लिए प्रयासरत है। स्मार्ट शहरों के बारे में आपकी क्या परिकल्पनाएं हैं? आदर्श स्मार्ट शहर के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका की व्याख्या कीजिए।
12. जनसंख्या में बहुमुखी वृद्धि एवं अ-योजना के फलस्वरुप असंगत कचरा उत्पन्न हुआ है। विभिन्न प्रकार के कचरे की विवेचना कीजिए। इस समस्या को देश किस प्रकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सहायता से दूर कर सकता है? विस्तार से इसका वर्णन कीजिए।
Be the first to comment