
64th BPSC PCS (Mains) Exam 2019
General Study Paper – 1
Time : 3 hour Max. Mark : 300
Section – I
1. 19वीं सदी के उत्तरार्ध से भारतीय राष्ट्रवाद के विकास की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए।
2. ‘चंपारण सत्याग्रह स्वाधीनता संघर्ष का एक निर्णायक मोड़ था।’ स्पष्ट कीजिए।
3. 19वीं सदी के ब्रिटिश कालीन भारत में समुंद्र पारयिता पारंगत के क्या कारण थे? बिहार के विशेष संदर्भ में इंडेंचर पद्धति के आलोक में विवेचना कीजिए।
4. उपयुक्त उदाहरण सहित 19 वीं सदी में जनजाति प्रतिरोध की विशेषताओं की समीक्षा की कीजिए। उनकी असफलता के कारण बताइए।
5. मौर्य कला तथा भवन निर्माण कला की विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए तथा बौद्ध धर्म के साथ उनके संबंध पर भी प्रकाश डालिए।
6. निम्नलिखित में से किन्ही दो पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :
(a) मजदूर वर्ग और राष्ट्रीय आंदोलन
(b) जाति और धर्म से जुड़ी पहचान पर 1881 की जनगणना का प्रभाव
(c) नेहरू और धर्म-निरपेक्षता
Section – II
7. यू.एन.डी.पी. ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट, 2019 का प्रमुख विषय क्या है? विश्लेषण किस प्रकार आय, औसत और वर्तमान स्थिति के आगे चला जाता है? आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए।
8. चाबहार बंदरगाह से होने वाले भारत के नए आयात निर्यात मार्ग के प्रमोचन से अफगानिस्तान और भारत के बीच व्यापार प्रोत्साहन की संभावनाओं की विवेचना कीजिए।
9. संयुक्त राष्ट्र टिकाऊ विकास समाधान नेटवर्क के अनुसार सुखदायिता के समर्थक प्रमुख सोचकों की समीक्षात्मक आलोचना कीजिए।
10. दो राष्ट्रों के बीच लोगों के मुक्त आवागमन का जहां तक सवाल है, भारत ने नेपाल और भूटान के साथ मुक्त द्वार नीति क्यों अपनाया है? समझाइए।
11. भूराजकीय गतिशीलता में सांकेतिक परिवर्तन के रूप में ओ.आई.सी. के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत को अतिथि-विशेष के रूप में यू.ए.ई. के निमंत्रण का विवेचन कीजिए।
Section – III
12. निम्न आलेख वर्ष 2017 में विभिन्न देशों में भारतीय पर्यटकों के विवरण और उनके आयु विवरण को प्रदर्शित करते हैं :
चित्र …
(a) यदि यूरोपीय संघ के अंतर्गत, स्विट्जरलैंड में 25% पर्यटक आते हैं और आधिकारिक स्विज रिकॉर्ड से ज्ञात है कि वर्ष 2017 में कुल 4 लाख भारतीय पर्यटक स्विजरलैंड गए थे, तो दो 40-49 आयु वर्ग के पर्यटकों की संख्या कितनी थी ?
(b) यदि 30-49 आयु वर्ग के पर्यटकों की कुल संख्या 24,00,000 है, तो 60 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों की संख्या कितनी है?
(c) यदि 3,60,000 भारतीय पर्यटक पर्यटक, जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक थी, चीनके कुल पर्यटकों का 30% थे, तो अन्य आयु वर्ग के कितने पर्यटक चीन गए थे?
(d) मान लीजिए कि भारत से विदेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या वर्ष 2018 में 20% बढ़ जाती है, तो 30 वर्ष से कम आयु के पर्यटकों की संख्या 2018 में क्या होगी?
(e) यदि यू.के. में पर्यटकों का प्रतिदिन प्रति व्यक्ति व्यय ₹6000 है और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में ₹5000 है और ज्ञात है कि कुल 3200000 पर्यटक इन देशों में पर्यटन के लिए गए थे, तो इन देशों में पर्यटकों का कुल कितना खर्चा आया?
13. निम्न बहु-शालाका लेखाचित्र चयनित निर्माताओं द्वारा किसी एक प्रकार के वाहन के (हजार में) का उत्पादन 3 वर्ष की अवधि के लिए दर्शाता है और रेखाचित्र वाहनों के मूल्यों को वर्ष 2017 के लिए दर्शाता है :
चित्र…
(a) वर्ष 2015 से वर्ष 2017 में वाहनों के उत्पादन में कुल कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है?
(b) किन उत्पादकों ने, विचाराधीन अवधि में वाहनों की बराबर संख्या उत्पादित की है?
(c) कुल उत्पादन का कितना प्रतिशत उत्पादक A और D के द्वारा उत्पादन किया जाता है?
(d) वर्ष 2017 में किस उत्पादक का लाभ प्रतिशत अधिकतम है?
(e) यदि उत्पादक D को कुछ दोषों के कारण 4000 वाहनों को वापस बुलाना पड़ा हो, तो कंपनी का लाभ/हानि प्रतिशत कितना है?
14. निम्न रेखाचित्र वर्ष 2012-17 के दौरान तीन देशों की जनसंख्या को दर्शाता है :
चित्र …
(a) वर्ष 2017 में देश A की जनसंख्या, कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है?
(b) यदि देशों B और C में वर्ष 2017 में लिंग अनुपात 106.5 और 105.2 थे, तो इन देशों में स्त्रियों की संख्या कितनी है?
(c) यदि देश A में स्त्रियों की संख्या वर्ष 2014 में 21.2 5 करोड़ थी, तो वर्ष 2017 में देश A में लिंगानुपात कितना था?
(d) किस वर्ष में तीनों देशों में जनसंख्या की अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई?
(e) किस वर्ष में जनसंख्या की न्यूनतम वृद्धि दर्ज की गई?
15. नीचे दिया गया रेखाचित्र तीन कंपनियों X, Y और Z से 3 वर्षों के निर्यात आंकड़े (₹ हजार करोड़ में) दर्शाता है। रेखा चित्र का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
चित्र…
(a) दी गई अवधि में कंपनी X और कंपनी Y का औसत वार्षिक निर्यात, कंपनी Z के औसत वार्षिक निर्यात का कितना प्रतिशत है?
(b) दिए गए वर्षों में अधिकतम और न्यूनतम औसत वार्षिक निर्यात के बीच क्या अंतर है?
(c) किन वर्षों में कंपनियों के औसत वार्षिक निर्यात एक समान थे?
(d) किन वर्षों में कंपनी Z का निर्यात, सभी कंपनियों के संयुक्त औसत वार्षिक निर्यात से अधिक था?
(e) वर्ष 2015-2017 के दौरान सभी कंपनियों के कुल निर्यात में, वर्ष 2011-14 की तुलना में कितने प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई?
Be the first to comment