
बी.टी.सी. चतुर्थ सेमेस्टर -2017
पंचम प्रश्न पत्र – सामाजिक अध्ययन
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
- किस तिथि को मंगल पांडे को फांसी दी गई थी
(a) 18 जनवरी, 1857
(b) 28 मार्च, 1857
(c) 8 अप्रैल, 1857
(d) 27 अप्रैल, 1818
- ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ प्रारंभ किया गया –
(a) 1946 ई.
(b) 1942 ई.
(c) 1930 ई.
(d) 1932 ई.
- गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद प्रथम सफल सत्याग्रह आंदोलन कहां प्रारंभ किया था ?
(a) दांडी
(b) खेड़ा
(c) बारदोली
(d) चंपारन
- थियोसोफिकल सोसायटी का निम्नलिखित में से किससे विशेष संबंध रहा है ?
(a) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(b) बहिष्कार एवं स्वदेशी
(c) असहयोग आंदोलन
(d) होम रूल
- वायुमंडल का भार सर्वाधिक किस मंडल पर होता है ?
(a) क्षोभ मंडल
(b) समताप मंडल
(c) आयन मंडल
(d) ओजोन मंडल
- भारत के उत्तरी राज्यों में शीत ऋतु में वर्षा किस प्रकार की होती है ?
(a) संवहनीय
(b) मानसूनी
(c) चक्रवातीय
(d) पर्वतीय
- उत्तर प्रदेश की निम्न परियोजनाओं में से कौन पेयजल परियोजना नहीं है ?
(a) गोकुल बैराज परियोजना
(b) ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना
(c) लव कुश गंगा बैराज परियोजना
(d) आगरा बैराज परियोजना
- उत्तर प्रदेश के दियासलाई उद्योग का प्रमुख केंद्र है –
(a) सहारनपुर
(b) मुरादाबाद
(c) मिर्जापुर
(d) बरेली
- उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन है ?
(a) विरहा
(b) धमार
(c) टप्पा
(d) डांडिया
- 2001- 2011 की जनगणना में उ.प्र. की जनसंख्या में कितने प्रतिशत की दशकीय वृद्धि दर रही है ?
(a) 21.54%
(b) 25.61%
(c) 20.09%
(d) 25.4%
- भारतीय अर्थव्यवस्था के पिछड़ेपन का सर्वप्रमुख कारण क्या है ?
(a) कृषि पर अत्यधिक निर्भरता
(b) भारतीय उद्योगों का अल्प विकास
(c) देश की विशाल जनसंख्या
(d) औद्योगिक रुग्णता
- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब की गई –
(a) 24 जुलाई, 1945
(b) 24 अक्टूबर, 1945
(c) 24 अक्टूबर, 1946
(d) 14 सितंबर, 1948
- प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता की गारंटी कौन सा अनुच्छेद देता है ?
(a) अनुच्छेद 27
(b) अनुच्छेद 25
(c) अनुच्छेद 20
(d) अनुच्छेद 21
- हिमालय पर्वतमाला की सर्वोच्च चोटी है –
(a) एवरेस्ट
(b) कंचनजंघा
(c) गॉडविन ऑस्टिन (के -2)
(d) नंदा देवी
- कौन सा तत्व किसी स्थान विशेष की जलवायु को प्रभावित नहीं करता है ?
(a) पर्वतों की स्थिति
(b) भूमध्य रेखा से दूरी
(c) खनिज संपदा
(d) प्राकृतिक वनस्पति
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
- थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ?
- यंग इंडिया नामक समाचार पत्र किसके द्वारा निकाला जाता था ?
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की आधिकारिक मान्यता प्राप्त भाषाएं कौन-कौन है ?
- विश्व ‘पर्यावरण दिवस’ कब मनाया जाता है ?
- संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कौन करता है ?
- उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियां कौन-कौन सी हैं ?
- उत्तर प्रदेश में लोकसभा व राज्यसभा की कितनी सीटें हैं ?
- उत्तर प्रदेश के किस जिले में यूरेनियम पाया जाता है ?
- वनोन्मूलन का पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
- भारत का राज्य चिन्ह अशोक स्तम्भ (सिंह स्तम्भ) कहां से अनुकृत किया गया है ?
- उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों की लंबाई को घटते हुए क्रम से लिखिए।
- भूस्खलन का क्या तात्पर्य है ?
- उत्तर प्रदेश की प्रमुख दो विद्युत परियोजनाएं लिखिए।
- उत्तर प्रदेश की प्रमुख आयात क्या है ?
- पर्यावरण की एक परिभाषा लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
- ब्रह्म समाज की सामाजिक व धार्मिक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
- असहयोग आंदोलन के स्वरूप एवं कारणों पर प्रकाश डालिए।
- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व शांति की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों की विवेचना कीजिए।
- हिमालय पर्वत की भौतिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- भारत में जनसंख्या वृद्धि के कारणों पर प्रकाश डालिए।
- खनन का क्या अर्थ है ? भारत में खनन व्यवसाय की विशेषताएं लिखिए।
- आतंकवाद क्या है ? इसके प्रकारों का वर्णन कीजिए।
- भारतीय खाद्य निगम पर प्रकाश डालिए।
- पंचशील के सिद्धांत लिखिए।
- नागरिक सुरक्षा संगठन का उद्देश्य क्या है ?
Be the first to comment