
Exam :- HTET PRT (Primary Teacher) Level 1 exam 2021
Paper :- Paper 1 [Level 1 (PRT) For Class I to V]
Exam Date :- 03/01/2021
HTET Exam 2021 (Jan) Level 1 (PRT)
(Language Hindi & English)
भाग – II भाषा हिन्दी Part – II English
31. चौथा, पाँचवाँ कैसे विशेषण हैं ?
(1) आवृत्तिसूचक
(2) समुदायबोधक
(3) क्रमवाचक
(4) परिमाणवाचक
Answer – 3
32. किस शब्द में ‘इन’ प्रत्यय का प्रयोग सही नहीं हुआ है ?
(1) कुंजड़िन
(2) नागिन
(3) नाईन
(4) ईसाइन
Answer – 3
33. कौन-सा शब्द ‘इन्द्रधनुष’ का पर्याय नहीं है ?
(1) सुरचाप
(2) सप्तवर्ण
(3) घनकोदंड
(4) अमरेश्वर
Answer – 4
34. शुद्ध वाक्य चुनिए :
(1) मैं मेरे घर जाऊँगा।
(2) तुम तुम्हारा काम करो।
(3) हम हमारे धर्म का पालन करना चाहिए।
(4) यह वाकई एक गंभीर समस्या है।
Answer – 4
35. किस विकल्प में नित्य बहुवचनान्त शब्द नहीं है ?
(1) आँसू
(2) व्याख्याता
(3) अक्षत
(4) दर्शन
Answer – 2
36. विलोम की दृष्टि से असंगत चुनिए :
(1) निषिद्ध – विहित
(2) निर्भीक – शूरवीर
(3) पदारुढ़ – पदच्युत
(4) प्रवृत्ति – निवृत्ति
Answer – 2
37. संबंधसूचक सर्वनाम पद छौटिए :
(1) कुछ
(2) जो
(3) कितना
(4) कैसा
Answer – 2
38. ‘आंजनेय’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है :
(1) एय
(2) य
(3) नेय
(4) ऐय
Answer – 1
39. भाववाचक संज्ञा पद है:
(1) भूकंप
(2) विधायक
(3) बचपन
(4) परस्पर
Answer – 3
40. ‘राम ने किसान की ज़मीन हथिया ली।” रेखांकित शब्द में प्रयुक्त क्रिया चुनिए :
(1) प्रेरणार्थक क्रिया
(2) संयुक्त क्रिया
(3) नामधातु क्रिया
(4) अकर्मक क्रिया
Answer – 3
Be the first to comment