
Exam Date: 08.12.2019
भाग-II गणित व विज्ञान
भाग-II गणित व विज्ञान
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :
31. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.) 2005 की अनुशंसा के अनुसार ‘सभी के लिए गणित’ उपलब्ध कराने का व्यापक उद्देश्य निम्नलिखित में से किससे सरेख है ?
(1) गणित में निपुण विद्यार्थियों को एकाकीपन में शिक्षण देना चाहिए।
(2) यह मान लिया जाना चाहिए कि गणित का महत्त्व कुछ विशिष्ट विद्यार्थियों के लिए है।
(3) पाठ्य-पुस्तक में सम्मिलित प्रश्न केवल सामान्य कठिनाई वाले होने चाहिए।
(4) विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न सामाजिक समूहों वाले गणितज्ञों के योगदानों की विशिष्टिताओं पर बल देना चाहिए ।
Answer – 4
32. गणितीय कक्षा कक्ष को प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित में से क्या प्रभावी है?
(1) अध्यापक द्वारा एक नई समस्या को हल करने के चरणों को कुशलता से बोर्ड पर निरूपित करना चाहिए।
(2) समूह में कार्य और समूह में समस्या सुलझाने को हतोत्साहित करना चाहिए ।
(3) महत्त्व दिया जाना चाहिए कि अनिवार्य रूप से गणित एक मूर्त विषय है ।
(4) एक प्रश्न को हल करने के लिए विभिन्न तरीकों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
Answer – 4
33. आयतन के मापन के शिक्षण और अधिगम संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया वांछनीय है ?
(1) विद्यार्थियों को विभिन्न आकृतियों के आयतन के परिकलन हेतु प्रयासों की कल्पना के लिए प्रोत्साहित करना ।
(2) प्रारंभ में एक घन के आयतन के सूत्र को लिखना।
(3) प्रारंभ से ही सटीक परिकलन को प्रोत्साहित करना।
(4) विद्यार्थियों को प्रारंभ में 2-विमाओं वाली आकृतियों के आयतन की जानकारी देना ।
Answer – 1
34. पियाजे के अनुसार बच्चों की दिक्-स्थान की समझ के लिए निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है ?
(1) प्रक्षेपित दिक्स्थान को समझने के लिए विभिन्न दृश्य और स्पर्शीय अनुभवों के तालमेल की आवश्यकता होती है।
(2) ज्यामितीय बोध की प्रगति एक सुनिश्चित क्रम का अनुसरण करती है।
(3) ज्यामितीय बोध की प्रगति इतिहासिक क्रम में होती है न कि तर्कसंगत क्रम में ।
(4) बच्चों में दिक्स्थान की प्रारंभिक समझ उनके ज्ञानेंद्रिय प्रेरक अनुभवों से उत्पन्न होती है।
Answer – 3
35. यदि -12 x (-3) + [20 ÷ (-4) – (-24) ÷ 8] – [16 ÷ (-2)] = (-28 ÷ 7) + x है, तो x का मान है
(1) 47
(2) 29
(3) 39
(4) 46
Answer – 4
36. यदि 8-अंकों वाली संख्या 3070867y, 88 से विभाज्य है, तो (3x+y) का मान क्या है?
(1) 7
(2) 4
(3) 5
(4) 6
Answer – 3
37.
का मान है
(1)- 6 2/3
(2) -11 1/12
(3) 11 1/12
(4) 6 2/3
Answer – 2
38. पूर्णांकों 1 से 100 तक के मध्य अभाज्य युग्मों की संख्या क्या है?
(1) 8
(2) 5
(3) 6
(4) 7
Answer – 1
39. यदि 21168 = 2ax3bx7c है, जहाँ a, b तथा
c प्राकृत संख्याएँ हैं, तो (4a-5b+c)का मान क्या है ?
(1) 3
(2) 0
(3) 1
(4) 2
Answer – 1
40. माना कि x एक वह सबसे छोटी संख्या है, जिसे 8, 12, 20, 28, 35 से भाग देने पर प्रत्येक दशा में 5 शेष रहता है। के अंकों का योग है
(1) 17
(2) 11
(3) 14
(4) 15
Answer – 3
Be the first to comment