CTET Exam 2018 Paper – 1 (Primary Level) | बाल विकास और शिक्षा-शास्त्र (Child Development and Pedagogy) 

CTET Exam 2018 Paper – 1 (Primary Level)

बाल विकास और शिक्षा-शास्त्र (Child Development and Pedagogy) 

 

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।

1. आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(1) विकास के कुछ पहलू आनुवंशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते हैं।

(2) सीखने और प्रदर्शन करने की एक बच्चे की क्षमता जीनों द्वारा पूरी तरह से निर्धारित की जाती है।

(3) अच्छी देखभाल और पौष्टिक आहार बच्चे के किसी भी जन्मजात विकार को दूर कर सकता है।

(4) पर्यावरण केवल बच्चे के भाषा-विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

उत्तर – (1)

2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार कहा नहीं जा सकता?

(1) विकास गुणात्मक चरणों में होता है।

(2) बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं।

(3) निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है।

(4) बच्चे अपने पर्यावरण पर क्रिया करते हैं।

 

उत्तर – (3)

3. निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्व-संक्रियात्मक विचार की एक सीमा नहीं है?

(1) ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति

(2) प्रतीकात्मक विचार का विकास

(3) अहंमन्यता

(4) अनुत्क्रमणीयता

 

उत्तर – (2)

4. ______ के अलावा, निम्नलिखित कारणों से खेल युवा बच्चों के विकास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

(1) वे अपने शरीर पर निपुणता प्राप्त करते हैं।

(2) यह उनकी इंद्रियों को उत्तेजित करता है।

(3) यह समय बिताने का एक सुखद तरीका है।

(4) वे नए कौशल हासिल करते हैं और सीखते हैं कि उन्हें कब उपयोग किया जाए।

 

उत्तर – (3)

5. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न बच्चों को गंभीर रूप से सोचने के लिए आमंत्रित करता है?

(1) क्या आप इसका उत्तर जानते हैं?

(2) सही जवाब क्या हैं?

(3) क्या आप इसी तरह की स्थिति के बारे में सोच सकते हैं?

(4) विभिन्न तरीकों से हम इसे कैसे हल कर सकते हैं?

 

उत्तर – (4)

6. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प प्रगतिशील शिक्षा का सबसे अच्छा वर्णन करता है?

(1) कर के सीखना, परियोजना विधि, सहयोग से सीखना

(2) थिमैटिक इकाइयाँ, नियमित इकाई परीक्षण, रैंकिंग

(3) व्यक्तिगत अधिगम, क्षमता समूह बनाना, छात्रों की लेबलिंग

(4) परियोजना विधि, क्षमता समूह बनाना, रैकिंग

 

उत्तर – (1)

7. प्रगतिशील शिक्षा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन बताता है—शिक्षा स्वयं ही जीवन है?

(1) स्कूल शिक्षा को यथासंभव लंबे समय तक जारी रखना चाहिए।

(2) स्कूलों की आवश्यकता नहीं है, बच्चे अपने जीवन के अनुभवों से सीख सकते हैं।

(3) स्कूलों में शिक्षा सामाजिक और प्राकृतिक दुनिया को प्रतिबिंबित करे।

(4) जीवन सच्चा शिक्षक है।

 

उत्तर – (3)

8. कोह्लबर्ग के सिद्धांत के योगदान के रूप निम्नलिखित में से किसे माना जा सकता है?

(1) उनके सिद्धांत ने संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक सहयोग को समर्थन किया है।

(2) इस सिद्धांत में विस्तृत परीक्षण प्रक्रियाएँ हैं।

(3) यह नैतिक तर्क और कार्रवाई के बीच एक स्पष्ट संबंध स्थापित करता है।

(4) उनका विश्वास है कि बच्चे नैतिक दार्शनिक हैं।

 

उत्तर – (1)

9. निकटवर्ती विकास का क्षेत्र संदर्भित करता है

(1) उस चरण को, जब अधिकतम विकास संभव है

(2) उस विकासात्मक चरण को, जब बच्चा सीखने की पूरी ज़िम्मेदारी लेता है।

(3) एक संदर्भ को, जिसमें बच्चे सहयोग के सही स्तर के साथ कोई कार्य लगभग स्वयं कर सकते हैं।

(4) उस सीखने के बिंदु को, जब सहयोग वापस लिया जा सकता है।

 

उत्तर – (3)

10. एक उभयलिंगी व्यक्तित्व –

(1) स्त्री लक्षणों वाले पुरुर्षों को संदर्भित करता है।

(2) में आमतौर पर माने गए मर्दाना और स्त्री गुणों का समायोजन होता है ।

(3) में दृढ़ और अहंकारी होने की आदत है।

(4) समाज में प्रचलित रूढ़िवादी लिंग भूमिकाओं का पालन करता है।

 

उत्तर – (2)

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*