
CTET Exam 2016 (Sep) | Paper -॥ (Junior Level)
Exam Date : 18.9.2016
Part lI – सामाजिक अध्ययन / विज्ञान
31. लोकतंत्र में चुनाव के संबंध में निम्नलिखित दो कथनों पर विचार कीजिए
A. प्रतिनिधित्व लोकतंत्र में लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनकर अप्रत्यक्ष रुप से भाग लेते हैं और वह प्रतिनिधि पूरे देश के लिए कानून और नियम बनाते हैं
B. सरकारी नियमित चुनाव द्वारा बदली जा सकती है
सही विकल्प को चुनिए
(1) A सही है B गलत है
(2) A और B दोनों गलत है
(3) A गलत है B सही है
(4) A और B दोनों सही है
Ans :4
32. निन्नलिखित में से कौन सा युग्म मुगल चारबाग का एक स्थल नहीं है
(1) हुमायूं का मकबरा
(2) कुव्वल – उल – इस्लाम मस्जिद
(3) शालीमार बाग
(4) लाल महल बारी
Ans :2
33. भारत में पंचायती राज प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है
(1) जिला परिषद में पंचायती राज प्रणाली का द्वितीय स्तर है
(2) ग्राम सभा के सचिव का चुनाव उसके सदस्यों द्वारा किया जाता है
(3) ग्राम पंचायत की अवधि 4 वर्ष होती है
(4) संवैधानिक दिशा-निर्देश के अंतर्गत देश के प्रत्येक राज्य में पंचायतों के संबंध में अपने कानून होते हैं
Ans :4
34. निम्नलिखित व्यक्तियों में से किसकी कविताओं और विचारों को पंचवाणी और बीजक में संरक्षित किया गया है
(1) कबीर
(2) मीराबाई
(3) गुरु नानक
(4) रविदास
Ans :1
35. गढ़ कटंगा के गोण्ड राज्य के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही है
(1) यह एक समृद्ध राज्य था इसने जंगली हाथियों को पकड़कर उनको दूसरे राज्य में निर्यात करके धन कमाया
(2) यह कमजोर बुंदेलों और मराठों के खिलाफ अधिक शक्तिशाली बना
(3) 1565 में मुगल सेनाओं ने गढ़ कटंगा पर हमला किया और उन्हें रानी दुर्गावती द्वारा हार का मुंह देखना पड़ा
(4) यह राज्य केवल नगरों से बना था
Ans :1
36. एलोरा की गुफा -15 का भित्ति चित्र जिसमें विष्णु को नरसिंह अर्थात पुरुष – सिंह के रूप में दिखलाया गया है किस काल की कृति है
(1) राष्ट्रकूट काल
(2) गुर्जर प्रतिहार काल
(3) चालुक्य काल
(4) गुप्त काल
Ans :1
37. निम्नलिखित में से वस्तु विनिमय पद्धति की सही विशेषता कौन सी है
(1) यह वस्तुओं के लेन देन को आसान बनाती है
(2) यह वह व्यापार है जिसमें वस्तुओं की अदला-बदली में धन का प्रयोग किया जाता है
(3) यह खर्चीली और समय साध्य प्रक्रिया है
(4) यह धन का उपयोग किए बिना वस्त्रों की अदला-बदली का व्यापार है
Ans :3
38. निम्नलिखित स्थला कृतियों में से किसमें छत्रक शैल पाए जाते हैं
(1) डेल्टा
(2) रेगिस्तान
(3) हिमनद हिमोढ़
(4) समुद्री गुफा
Ans :2
39. निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में बंगाल और 18वीं सदी में धीरे-धीरे मुगल नियंत्रण से अलग हो गया
(1) मुर्शिद कुली खान
(2) नादिर शाह
(3) निजाम उल मुल्क आसफ जहां
(4) अलीवर्दी खान
Ans :1
40. निम्नलिखित का मिलान कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए |
वायुमंडल की परतें विशेषताएँ
A. क्षोभ मण्डल I.आयन मंडल इस परत का एक भाग है
B. समतापमण्डल II.अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले उल्का पिंड इस परत में आने पर जल जाते हैं
C. मध्यमंडल III.इस में ओजोन गैस की एक परत होती है
D. बाह्य वायुमंडल lV.मौसम की लगभग सभी घटनाएं इस परत में घटित होती है
कूटः
A B C D
(1) I ll lll IV
(2) IV III II I
(3) II I IV III
(4) III IV I II
Ans :2
Be the first to comment