
CTET Exam 2016 Paper – 1 (Primary Level)
Exam Date: 18.10 . 2016
हिंदी भाषा (Hindi Language)
निर्देश (प्र.सं. 1 से 9): नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
लघु उद्योग उन उद्योगों को कहा जाता है जिनके समारम्भ एवं आयोजन के लिए भारी-भरकम साधनों की आवश्यकता नहीं पड़ती। वे थोड़े-से स्थान पर, थोडी पूँजी और अल्प साधनों से ही आरम्भ किए जा सकते हैं। फिर भी उनसे सुनियोजित ढंग से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करके देश की निर्धनता, गरीबी और विषमताओं से एक सीमा तक लड़ा जा सकता है। अपने आकार-प्रकार तथा साधनों की लघता व अल्पता के कारण ही इस प्रकार के उद्योग-धंधों को कुटीर उद्योग भी कहा जाता है। इस प्रकार के उद्योग-धंधे अपने घर में भी आरंभ किए जा सकते हैं और अपने सीमित साधना का सदुपयोग करके आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है और सुखी-समृद्ध बना जा सकता है। भारत जैसे देश के लिए तो इस प्रकार के लघु उद्योगों का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यहाँ युवाओं की एक बहुत बड़ी संख्या बेरोजगार है। इसी कारण महात्मा गांधी ने मशीनीकरण का विरोध किया था। उनकी यह स्पष्ट धारणा थी कि लघु उद्योगों को प्रश्रय देने से लोग स्वावलम्बी बनेंगे, मजद-किसान फसलों की बुआई-कटाई से फर्सत पाकर अपने खाली समय का सदपयोग भी करेंगे। इस प्रकार आर्थिक समृद्धि तो बढेगी ही, साथ ही लोगों को अपने घर के पास रोजगार मिल सकेगा।
1. उन उद्योगों को लघु उद्योग कहा जाता है :
A. जो कम साधनों से शुरू किए जा सकते हैं।
B. जिन्हें निर्धन व्यक्ति आयोजित करते हैं।
C. जिन्हें अल्प लाभ मिलता है।
D. जो अल्प अवधि तक चलते हैं।
उत्तर – (A)
2. ‘मशीनीकरण’ से तात्पर्य है :
A. मशीनों की अधिकाधिक खरीद
B. मशीनों का अधिकाधिक उपयोग
C. मशीनों का अधिकाधिक निर्माण
D. मशीनों की अधिकाधिक उपलब्धता
उत्तर – (B)
3. लघु उद्योगों को प्रश्रय देने के संदर्भ में गांधीजी की क्या धारणा थी?
A. समय का सदुपयोग किया जा सके।
B. किसानों को बुआई-कटाई से फुर्सत मिल सके।
C. मशीनीकरण का विरोध किया जा सके।
D. लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
उत्तर – (D)
4. भारत जैसे देश के लिए लघु उद्योग-धंधों का महत्त्व क्यों बढ़ जाता है?
A. क्योंकि यहाँ बहुत-से लोगों को काम की जरूरत है।
B. क्योंकि यहाँ मशीनों की उपलब्धता बहुत कम है।
C. क्योंकि यहाँ युवा वर्ग को मशीनों पर काम करना नहीं आता
D. क्योंकि यहाँ कम पूंजी वाले लोग अधिक संख्या में हैं।
उत्तर – (A)
5. ‘विषमता’ का विपरीतार्थी है:
A. प्रतिकूलता
B. सामान्यतः
C. समानता
D. असमानता
उत्तर – (C)
6. ‘समृद्ध’ शब्द में भाव है।
A. धनी होने का
B. समर्थ होने का
C. रोजगार पाने का
D. खुशहाल होने का
उत्तर – (A)
7. ‘अल्पता’ शब्द है:
A. तद्भव
B. तत्सम
C. देशज
D. विदेशी
उत्तर – (B)
8: कौन-सा शब्द-युग्म शेष से भिन्न है?
A. दिन-रात
B. भारी-भरकम
C. पशु-पक्षी
D. माता-पिता
उत्तर – (B)
9. गद्यांश के अनुसार ‘प्रश्रय’ शब्द का भाव हैः
A. संरक्षण देना
B. नियुक्ति करना
C. अनुमोदन करना
D. स्वीकृति देना।
उत्तर – (A)
निर्देश (प्र.संः 10 से 14) : नीचे दिए गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
10. पूरी पाठ्यचर्या में _____ में भाषा की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
A. आकलन-निर्माण
B. मूल्य-निर्धारण ।
C. ज्ञान-निर्माण ।
D. व्याकरण-निर्माण
उत्तर – (B)
Be the first to comment