
CTET Exam 2016 Paper – 1 (Primary Level)
Exam Date: 18 .10 . 2016
पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)
1. नीचे दिए गए जीवों के समूहों में से किनकी दृष्टि श्रेष्ठ होती है तथा वे मनुष्यों की तुलना में चार गुना अधिक दूरी की वस्तुओं को देख सकते हैं? ने हैं
A. मधुमक्खी, मच्छर, तितली
B. बाघ, तेंदुआ, साँड़
C. साँप, रेशम-कीट, छिपकली ।
D. चील, गरुड़, गिद्ध ।
उत्तर – (D)
2. नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए और इस ढंग की पहचान कीजिए :
“एक फसल को काटने के पश्चात खेत को कुछ वर्षों के लिए खाली छोड़ दिया जाता है। उसमें कुछ भी नहीं उगाया जाता है। इस भूमि में बाँस या अन्य खरपतवार, जो भी कुछ उग आता है, उन्हें उखाड़ा नहीं जाता, काटकर जला दिया जाता है। यह राख भूमि को उर्वर बनाती है। जब यह भूमि खेती के लिए तैयार हो जाती है, तब उसे हल्का-सा खोदा जाता है, भूमि को जोता नहीं जाता और उसमें बीज छिड़क दिए जाते हैं।”
A सिंचाई खेती
B. सहकारी खेती
C. झूम खेती
D. सीढ़ीनुमा खेती
उत्तर – (C)
3. जब कोई सपेरा अपने वाद्य-यंत्र बीन को बजाता है तो साँप उसकी ध्वनि पर अपने सिर को इधर-उधर घुमाता है। आपके विचार से साँप वाद्य-यंत्र के प्रति अनुक्रिया कैसे कर रहा है?
A. उस वाद्य-यंत्र की गति को देखकर
B. उस वाद्य-यंत्र द्वारा उत्पन्न कम्पनों के प्रति अनुक्रिया करके
C. उस वाद्य-यंत्र को सँघकर
D. उस वाद्य-यंत्र की ध्वनि को सुनकर
उत्तर – (B)
4. “परिवार एक इकाई होता है जिसमें माँ, पिता और उनके दो बच्चे होते हैं।” यह कथनः
A. सत्य है, क्योंकि सभी भारतीय परिवार इसी प्रकार के होते हैं।
B. सही नहीं है, क्योंकि इस कथन में यह स्पष्ट करना चाहिए कि बच्चे जैविक होते हैं
C. सही नहीं है, क्योंकि परिवार कई प्रकार के होते हैं तथा परिवार का केवल एक ही प्रकार में वर्गीकरण नहीं किया जा सकता
D. सत्य है, क्योंकि यह किसी आदर्श परिवार का आकार है
उत्तर – (C)
5. मानवों के पेट में आमाशय रस की प्रकृति ………. होती है और वह भोजन के पाचन में सहायता करता है।
A. क्षारीय
B. उभयधर्मी
C. उदासीन
D. अम्लीय
उत्तर – (D)
6. कक्षा III के एक शिक्षक ने अपने बच्चों को निम्नलिखित पेड़ो/पौधों की पत्तियों को विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत करने को कहा जैसे-नींबू, आम, तुलसी, पुदीना, नीम, केला आदि विद्यार्थियों ने पत्तियों का वर्गीकरण इस प्रकार किया
(a) दवाओं के गुणों वाली पत्तियाँ और दवाओं के गुण से रहित पत्तियाँ,
(b) बड़ी पत्तियाँ और छोटी पत्तियाँ।
शिक्षक ने समूह (a) को सही माना और समूह (b) को गलत।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन अधिगम और आकलन के प्रति शिक्षक के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है?
A. वर्गीकरण का काम बहुत विशिष्ट और स्तरीकृत है तथा इसका एक ही सही उत्तर होता है।
B. यह क्रियाकलाप पत्तियों से सूचना ग्रहण करने पर केंद्रित है, जिसका भिन्न अर्थ लगाया जा सकता है।
C. बच्चे बहुत प्रकार के संदर्भो को कक्षा में ले आते हैं, जिसकी सराहना होनी चाहिए।
D. अपने अनुभवों पर निर्भर करते हुए बच्चे वर्गीकरण के बहुत-से तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।
उत्तर – (A)
7. पर्यावरण अध्ययन की अपनी कक्षा में समूह क्रियाकलाप का निर्माण करते हुए आप निम्नलिखित विचारों में से किनका ध्यान रखेंगे?
1. बच्चों की रुचियों का ध्यान हो।
2. लड़कों और लड़कियों को समान रूप से रुचिकर लगे।
3. इसमें मूल्यवान सामग्री लगी हो।
4. सभी धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बच्चों को रुचिकर लगे।
A. 2 और 4
B. 2 और 3
C. 1, 2 और 4
D. 1, 3 और 4
उत्तर – (C)
8. निम्नलिखित सभी कथन पर्यावरण अध्ययन में सामूहिक रूप से क्रियाकलापों में संलग्न शिक्षकों और विद्यार्थियों के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हैं, केवल एक कथन को छोड़कर। वह कथन कौन-सा है?
A. प्रौढ़ों के समर्थन से बच्चों को अपनी क्षमता से अधिक ज्ञान के निर्माण में सहायता मिल सकती है।
B. बच्चे परस्पर सामंजस्य और सहयोग करना सीखते हैं।
C. बच्चे दूसरे बच्चों से बात और बहस करने से अधिक सीखते हैं।
D. समूह क्रियाकलापों की वजह से बच्चे अंक उपलब्धि में अच्छा सुधार प्रदर्शित करते हैं।
उत्तर – (A)
9. समूह कार्य से पर्यावरण अध्ययन कर रहे बच्चों की सामाजिक-वैयक्तिक विशेषताओं के आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
A. निर्धारण मापनियाँ
C. कागज-पेंसिल परीक्षण
B. दत्तकार्य
D. मौखिक प्रश्न
उत्तर – (A)
10. नीचे पौधों के बारे में बच्चों के कुछ सहजानुभूत विचार दिए गए हैं। इनमें से कौन-सा विचार वैज्ञानिक दृष्टि से ठीक है?
A. घास पौधा नहीं है।
B. कुछ सब्जियाँ फल होती हैं।
C. बीज किसी पौधे का हिस्सा नहीं होते।
D. गाजर और बंदगोभी पौधे नहीं हैं।
उत्तर – (B)
Be the first to comment