
CTET Exam 2016 Paper – 1 (Primary Level)
Exam Date: 18.10 . 2016
भाग – गणित (Mathematics)
1. फलों के मूल्य प्रति किग्रा. नीचे दिए गए हैं :
खरबूजा – ₹ 18.50
चेरी – ₹ 72
अंगूर – ₹ 120.60
सेब – ₹ 78.40
रेशमा ने
A. ₹ 163
B. ₹ 172
C. ₹ 173
D. ₹ 162
उत्तर – (A)
2. साबुन की एक टिकिया का आकार 7 सेमी. x 5 सेमी. x 2.5 सेमी. है। दो पेटियों में, जिनकी आंतरिक माप 56 सेमी. x 0.4 मी. x 0.25 मी. है, साबुन की इन टिकियों की अधिकतम संख्या पैक की जा सकती है :
A. 960
B. 1280
C. 2560
D. 640
उत्तर – (B)
3. किसी आयत की लंबाई उसकी चौड़ाई की तीन गुनी है। इसकी चौड़ाई एक वर्ग की भुजा की आधी है, जिसका परिमाप 72 सेमी. है। तबः
A. आयत का क्षेत्रफल, वर्ग के क्षेत्रफल से अधिक है।
B. आयत और वर्ग दोनों के परिमाप बराबर हैं।
C. आयत का परिमाप, वर्ग के परिमाप से कम है।
D. वर्ग और आयत दोनों के क्षेत्रफल बराबर हैं।
उत्तर – (B)
4. निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
A. 55 लीटर 55 मिलिलीटर = 55.55 लीटर
B. 2005 ग्राम = 2.005 किग्रा.
C. किसी घनाभ का आयतन, जिसकी लंबाई 45 सेमी, चौड़ाई 15 सेमी और ऊँचाई 40 सेमी. है, बराबर है उस घन के आयतन के जिसकी भुजा 0.3 मीटर है।
D. 10 का शतांश = 0.1
उत्तर – (A)
5. दो-अंकीय संख्या को दूसरी एक-अंकीय या दो-अंकीय संख्या से गुणा करने की प्रक्रिया को समझने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्व जानकारी होना आवश्यक है?
A. गुणन, विभाजन के प्रतिलोम के रूप में
B. योग का क्रमविनिमेय गुण
C. गुणन का क्रमविनिमेय गुण
D. गुणन, योग पर वितरण के रूप में
उत्तर – (D)
6. गणित से भयभीत होने और उसमें असफल होने के लिए निम्नलिखित में से किसे एक कारण नहीं माना जा सकता है?
A. लैंगिक भेद
B. कक्षा-कक्ष के अनुभव
C. प्रतीकात्मक संकेत
D. गणित की संरचना
उत्तर – (A)
7. दो दशमलव संख्याओं के योग की संकल्पना को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से शिक्षण-अधिगम का कौन-सा साधन सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. गिनतारा
B. जियोबोर्ड
C. मोती और माला
D. ग्राफ पेपर
उत्तर – (D)
8. कक्षा IV के अधिकतर शिक्षार्थी सोचते हैं कि दो संख्याओं के गुणन से प्राप्त संख्या सदैव दोनों संख्याओं से बड़ी होती है। आप यह कैसे प्रदर्शित करेंगे कि यह सदैव सत्य नहीं होता है?
A. ग्रिड पेपर पर दो दशमलव संख्याओं के गुणन को प्रदर्शित करके
B. एक पूर्ण संख्या और एक भिन्न के गुणन की कलन-विधि को संख्या रंखा पर प्रदर्शित करके
C. इसे संख्याओं के बार-बार योग के द्वारा प्रदर्शित करके
D. दो दशमलव संख्याओं के गुणन की कलन-विधि को प्रदर्शित करके
उत्तर – (A)
9. प्राथमिक स्तर पर शिक्षार्थियों को ‘माप’ का संदर्भ पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. अप्रामाणिक मापों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
B. अप्रामाणिक मापों का उपयोग प्रामाणिक मापों के बाद करना चाहिए।
C. प्रामाणिक मापों का उपयोग अप्रामाणिक मापों के बाद करना चाहिए।
D. केवल अप्रामाणिक मापों का उपयोग करना चाहिए।
उत्तर – (C)
10. वास्तविक जिंदगी से गणित का संबंध बनाने के लिए और अंतर्विषयों को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से किन मुल्यांकन योजनाओं का उपयोग किया जा सकता है?
A. क्षेत्रीय भ्रमण, सर्वेक्षण, परियोजना ।
B. क्षेत्रीय भ्रमण, मौखिक परीक्षा, ड्रिल कार्यपत्रक
C. सर्वेक्षण, परियोजना, जाँच सूची
D. क्षेत्रीय भ्रमण, मौखिक परीक्षा, जाँच सूची
उत्तर – (A)
Be the first to comment