
64th BPSC PCS (Mains) Exam 2019
Sociology (समाजशास्त्र)
Time : 3 hour Max. Mark : 300
Section – I (खंड – I)
1. ऐतिहासिक समाजशास्त्र से आप क्या समझते हैं? ऐतिहासिक समाजशास्त्र के विकास में मैक्स वेबर के योगदान की व्याख्या कीजिए।
2. सामाजिक नियंत्रण से आप क्या समझते हैं? सामाजिक नियंत्रण के महत्वपूर्ण साधनों के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।
3. राजनैतिक सहभागिता को परिभाषित कीजिए। राजनैतिक सहभागिता के लोकतांत्रिक तथा सत्तात्मक स्वरूपों की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।
4. संस्कृतिकरण से आप क्या समझते हैं? क्या इससे कोई सामाजिक गतिशीलता उत्पन्न होती है? व्याख्या कीजिए।
5. शिक्षा के उद्देश्य क्या हैं? शिक्षा में नए झुकावो की व्याख्या कीजिए।
6. सामाजिक न्याय को परिभाषित कीजिए। सामाजिक पुनर्निर्माण में सामाजिक न्याय की अवधारणा के महत्व की व्याख्या कीजिए।
Section – II (खंड – II)
7. जाति व्यवस्था को परिभाषित कीजिए। हिंदू एवं गैर-हिंदू जातियों में असमानता एवं सामाजिक न्याय की समस्याओं की व्याख्या कीजिए।
8. अंतर पीढ़ी अंतराल से आप क्या समझते हैं? भारत में अंतर पीढ़ी अंतराल एवं युवा असंतोष के बीच संबंधों की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।
9. आर्थिक वृद्धि को परिभाषित कीजिए। बिहार में आर्थिक पिछड़ेपन के मुख्य कारणों की विवेचना कीजिए।
10. ग्रामीण विकास से आप क्या समझते हैं? भारत में ग्रामीण विकास की नई नीतियों की व्याख्या कीजिए।
11. जनसंख्या शिक्षा को परिभाषित कीजिए। भारत में जनसंख्या शिक्षा के साधनों एवं यंत्र कलाओं का मूल्यांकन कीजिए।
12. संरचनात्मक विसंगति को परिभाषित कीजिए एवं सामाजिक व्यवधान से इसके संबंधों का विश्लेषण कीजिए।
★★★
Be the first to comment