डेली करेंट अफेयर्स 7, 8 जुलाई, 2019

डेली करेंट अफेयर्स      7, 8 जुलाई, 2019 

● हाल ही में अंतरिक्ष विभाग के एक नए वाणिज्यिक शाखा के रूप में शामिल किया गया

a. न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL)

b. अंतरिक्ष कारपोरेशन (ANTRIX Corporation)

c. न्यू स्पेस इंडिया कारपोरेशन

d. अंतरिक्ष निगम 

Ans: न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड

Detail: 

– इसरो द्वारा किए गए अनुसंधान एवं विकास के लाभों को हासिल करने के लिए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) को अंतरिक्ष विभाग के एक नए वाणिज्यिक शाखा के रूप में शामिल किया गया है।

● किसने जीता कोपा अमेरिका 2019 का खिताब जीता?

a. अर्जेंटीना

b. उरुग्वे ने

c. ब्राज़ील ने

d. वेनेजुएला ने

Ans: ब्राज़ील ने

Detail: 

– ब्राज़ील ने पेरू को पराजित कर अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता कोपा अमेरिका 2019 का खिताब जीता।

– इसकी स्थापना 1916 में की गयी थी।

●  अभी हाल ही में ऑपरेशन सुदर्शन किसके द्वारा लांच किया गया?

a. बीएसएफ

b. सीआरपीएफ

c. आइटीबीपी

d. एनडीआरएफ 

Ans: बीएसएफ

Detail: 

– BSF ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन सुदर्श लांच किया है, इसका उद्देश्य पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर “घुसपैठ रोधी ग्रिड” को मज़बूत करना है।

● किस राज्य पर अवैध कोयला खनन के लिए 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया

a. मेघालय पर

b. छत्तीसगढ़ पर

c. झारखंड पर

d. ओडिशा पर

Ans: मेघालय पर

Detail: 

– भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मेघालय सरकार को 100 करोड़ रुपये का जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया है। 

– केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ अवैध कोयला खनन पर अंकुश लगाने में विफल होने पर NGT द्वारा जुर्माना लगाया गया था।

● किसे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया है।

a. ESSAR स्टील

b. विजाग स्टील विशाखापट्टनम 

c. टाटा स्टील कलिंगनगर को

d. टाटा स्टील जमशेदपुर 

Ans: टाटा स्टील कलिंगनगर को

Detail: 

– टाटा स्टील कलिंगनगर को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया है।

– ओडिशा के जाजपुर जिले में टीएसके, डब्ल्यूईएफ के लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल होने वाला पहला और एकमात्र भारतीय विनिर्माण संयंत्र है।

●  किस को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। 

a. हरदीश कुमार

b. नलिन सिंघल को

c. अतुल सोबती

d. विनोद राय

Ans: नलिन सिंघल को

Detail: 

– नलिन सिंघल को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। 

– वह अतुल सोबती का स्थान लेंगे।

●  किसे इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग कार्मिक चयन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

a. अतुल सोबती

b. नलिन सिंघल को

c. विनोद राय

d. बी. हरदीश कुमार को

Ans: बी. हरदीश कुमार को

Detail: 

– बी. हरदीश कुमार को तीन वर्ष साल की अवधि के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग कार्मिक चयन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

● DRDO ने पोखरण पर्वतमाला में कौन सी मिसाइलों का सफल परीक्षण   किया।

a. आकाश मिसाइलों का

b. नाग मिसाइलों का

c. पृथ्वी मिसाइलों का

d. अग्नि मिसाइलों का

Ans:  नाग मिसाइलों का

Detail: 

– DRDO ने पोखरण पर्वतमाला में नाग मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। 

– प्रणाली में मिसाइल वाहक वाहन (NAMICA) के साथ तीसरी पीढ़ी के एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, एनएजी शामिल हैं।

● किसने कनाडा ओपन बैडमिंटन 2019 में पुरुष एकल का खिताब जीता। 

a. श्रीकांत 

b. पी. कश्यप

c. ली शि फेंग ने

d. इनमें से कोई नहीं 

Ans: ली शि फेंग ने

Detail: 

– ली शि फेंग ने कनाडा ओपन बैडमिंटन में पुरुष एकल का खिताब जीता। 

– उन्होंने खिताबी मुकाबले में भारत के पारुपल्ली कश्यप को हराया।

● भारतीय एथलीटों ने पोलैंड में आयोजित कुट्नो एथलेटिक्स में कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

a. 1

b. 2

c. 3

d. 4

Ans: 4

Detail: 

– भारतीय एथलीटों ने पोलैंड में आयोजित कुट्नो एथलेटिक्स में 4 स्वर्ण पदक जीते हैं। 

– महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में हेमा दास और 400 मीटर दौड़ में पी. सरिताबेन ने स्वर्ण जीता 

– पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में मुहम्मद अनस और 400 मीटर हर्डल दौड़ में एम पी जाबिर ने स्वर्ण जीता.

● ISRO ने भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष प्रशिक्षण के लिए किस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?

a. गैलीलियो  (यूरोपीय संघ)

b. ग्लासकोमोस (रूस)

c. नासा (अमेरिका)

d. इनमें से कोई नहीं 

Ans: ग्लासकोमोस (रूस)

Detail: 

– ISRO ने भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के चयन समर्थन, चिकित्सा परीक्षण और अंतरिक्ष प्रशिक्षण के लिए रूस के ग्लासकोमोस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

● किस देश ने फ्रांस के ल्योन में आयोजित फीफा महिला विश्व कप 2019 में जीत हासिल की है? 

a. फ्रांस

b. जर्मनी 

c. अमेरिका

d. नीदरलैंड

Ans: अमेरिका

Detail: 

– संयुक्त राज्य अमेरिका ने फ्रांस के ल्योन में आयोजित फीफा महिला विश्व कप 2019 में नीदरलैंड को हरा कर चौथी बार जीत हासिल की है। 

● किस देश के प्रोसेको पहाड़ियों को संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक संगठन द्वारा विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया है।

a. जर्मनी के

b. फ्रांस के

c. इटली के

d. स्पेन के

Ans: इटली के 

Detail: 

– इटली के प्रोसेको पहाड़ियों को संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक संगठन द्वारा विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया है।

– इटली का 55 वां विश्व धरोहर स्थल बन गया है।

● भारत ने किस मिसाइल के वर्टीकल डीप डाईव संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?

a. ब्रह्मोस मिसाइल

b. सागरिका मिसाइल 

c. अग्नि मिसाइल

d. पृथ्वी मिसाइल

Ans: ब्रह्मोस मिसाइल

Detail: 

– भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वर्टीकल डीप डाईव संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है

● भारत के किस राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या सर्वाधिक है?

a. राजस्थान

b. मध्य प्रदेश

c. महाराष्ट्र

d. उत्तर प्रदेश

Ans: उत्तर प्रदेश

Detail: 

– उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 54 लाख से अधिक और उसके बाद महाराष्ट्र में एक करोड़ 11 लाख हैं।

– सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री:- रतन लाल कटारिया

● राज्य सरकार द्वारा असम में कितने  पर्यटन स्थलों को विकसित करने का काम किया जाएगा?

a. 315

b. 316

c. 317

d. 318

Ans: 316

Detail: 

– असम सरकार ने राज्य में 316 पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए एक कदम उठाया है।

● अरिंजीता डे ने वर्ल्ड यूथ कप में सिल्वर मेडल जीता, इसका आयोजन कहां किया जा रहा था? 

a. क्रोएशिया

b. बेलारूस

c. बेल्जियम

d. टर्की

Ans: क्रोएशिया 

Detail: 

– विश्व युवा कप में अरिंजित डे ने रजत पदक जीता और इस टूर्नामेंट का आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ से संबद्ध किया गया था।

– अरिंजेता ने अंडर -12 आयु वर्ग की श्रेणी में पदक जीता।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*