डेली करेंट अफेयर्स 6 जुलाई, 2019

डेली करेंट अफेयर्स      6 जुलाई, 2019 

● इराक के किस स्थान को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया?

a. करबला

b. मोसुल

c. बगदाद 

d. बेबीलोन

Ans: बेबीलोन

Detail: 

– इराक के बेबीलोन को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया

– यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस (फ्रांस) | महानिदेशक: ऑड्रे आज़ोले

●  हाल ही में किन संगठनों ने आनुवंशिक रोग निदान में सुधार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है? 

a. CDFD और NIBMG

b. CSIR-CCMB और CDFD

c. CDFD और NIBGE

d. CSIR-CCMB और NIBGE

Ans: CSIR-CCMB और CDFD

Detail: 

CCBM– सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी

CDFD– सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स 

उद्देश्य:- आनुवंशिक विकारों के निदान और उपचार के बेहतर तरीकों को सक्षम करना है।

● हांगकांग सरकार ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा के लिए कितने मिलियन  डॉलर से अधिक का अनुदान दिया

a. 8 मिलियन  डॉलर

b. 9 मिलियन  डॉलर

c. 10 मिलियन  डॉलर

d. 12 मिलियन  डॉलर

Ans: 9 मिलियन  डॉलर

Detail: 

– हांगकांग सरकार ने ‘फानी चक्रवात’ प्रभावित ओडिशा में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए 9 मिलियन डॉलर से अधिक की मंजूरी दी है।

– ओडिशा के सीएम:- नवीन पटनायक | राज्यपाल:- गणेशी लाल

● किस क्षेत्रीय रेलवे ने भारत की सबसे लंबी विद्युतीकृत सुरंग का निर्माण किया है?

a. उत्तर पूर्व रेलवे 

b. उत्तर मध्य रेलवे 

c. दक्षिण मध्य रेलवे 

d. दक्षिण रेलवे 

Ans: दक्षिण मध्य रेलवे

Detail: दक्षिण मध्य रेलवे ने भारत की सबसे लंबी विद्युतीकृत सुरंग का निर्माण किया है।

– चेरलोपल्ली और रैपुरु स्टेशनों के बीच 6.6 किमी लंबी सुरंग है।

– दक्षिण मध्य रेलवे का मुख्यालय:- सिकंदराबाद

● हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2019 में भारत का कौन सा स्थान है? 

a. 86 वां

b. 82 वां

c. 85 वां 

d. 88 वां

Ans: 86 वां 

Detail: 

– हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2019 में भारत को 86 वें स्थान पर रखा गया है।

– हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के अनुसार जापान और सिंगापुर शीर्ष पर रहे हैं जिसका अर्थ है कि इन दोनों देशों के पास दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हैं।

– भारत का स्कोर 58 है। 

– 86 वें स्थान पर भारत के साथ-साथ मॉरीशस और साओ टोम और प्रिंसिपे भी हैं। 

● किस राज्य ने टोल-फ्री मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत की?

a. उत्तर प्रदेश 

b. मध्य प्रदेश

c. ओडिशा

d. बिहार

Ans:  उत्तर प्रदेश 

Detail: 

– उत्तर प्रदेश सरकार ने टोल-फ्री मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत की।

– हेल्पलाइन राज्य भर के लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज करने में सक्षम बनाएगी और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगी।

– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री:- योगी आदित्यनाथ |  राज्यपाल:- राम नाईक 

● रिलायंस जियो ने डिजिटल साक्षरता पहल ‘डिजिटल उड़ान’ के लिए किसके साथ समझौता किया है।

a. फेसबुक के साथ 

b. गूगल के साथ 

c. माइक्रोसॉफ्ट के साथ 

d. एप्पल के साथ 

Ans: फेसबुक के साथ 

Detail: 

– रिलायंस जियो ने डिजिटल साक्षरता पहल ‘डिजिटल उड़ान’ के लिए फेसबुक के साथ समझौता किया है।

– फेसबुक सीईओ:- मार्क जुकरबर्ग

● नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने किसके साथ ‘वर्ल्ड स्किल्स इंडियाज इंटरनेशनल क्लाउड कंप्यूटिंग चैलेंज 2019’ के आयोजन के लिए साझेदारी की है।

a. नैसकॉम के साथ

b. सीडैक के साथ

c. इंफोसिस के साथ

d. टीसीएस के साथ

Ans: नैसकॉम के साथ

Detail: 

– नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने नैसकॉम के साथ के ‘वर्ल्ड स्किल्स इंडियाज इंटरनेशनल क्लाउड कंप्यूटिंग चैलेंज 2019’ के आयोजन के लिए साझेदारी की.

– NASSCOM के अध्यक्ष:- देबजानी घोष

– NSDC के अध्यक्ष:- ए एम नाइक; एमडी 

– NSDC के सीईओ:- मनीष कुमार

● भारत का पहला डिजाइन डेवलपमेंट सेंटर ‘फैशनोवा’ टेक्सटाइल किस शहर में लॉन्च किया गया? 

a. सूरत में 

b. अहमदाबाद

c. गांधीनगर

d. मुंबई 

Ans: सूरत में 

Detail: 

– भारत का पहला डिजाइन डेवलपमेंट सेंटर ‘फैशनोवा’ टेक्सटाइल शहर सूरत में लॉन्च किया गया। केंद्र फैशन डिजाइन क्षेत्र के क्षेत्र में शहर को बढ़ावा देगा। 

– गुजरात सीएम: विजय रूपानी | राज्यपाल: ओम प्रकाश कोहली

● एक विश्व कप में 5 शतक जड़ने वाले इतिहास में पहले बल्लेबाज़ कौन बने? 

a. रोहित शर्मा

b. विराट कोहली

c. महेंद्र सिंह धोनी 

d. शिखर धवन 

Ans: रोहित शर्मा

Detail: 

– 2019 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर भारतीय ओपनर रोहित शर्मा एक विश्व कप में 5 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। 

– उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा को पछाड़ा जिन्होंने 2015 विश्व कप में 4 शतक लगाए थे।

– रोहित ने सचिन तेंदुलकर के विश्व कप में सर्वाधिक (6) शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*