
डेली करेंट अफेयर्स 5 जुलाई, 2019
● किस मुद्रा को 16वीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में दुबई के हवाई अड्डों पर स्वीकार किया जाएगा?
a. पाकिस्तानी मुद्रा को
b. बांग्लादेशी मुद्रा को
c. नेपाली मुद्रा को
d. भारतीय मुद्रा को
Ans: भारतीय मुद्रा को
Detail:
– भारतीय रुपया अब दुबई हवाई अड्डे के सभी खुदरा दुकानों पर एक स्वीकृत मुद्रा होगी।
– भारतीय रुपए को 16वीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में दुबई के हवाई अड्डों पर स्वीकार किया जाएगा।
● यूरोपीय आयोग ने किसको अपना नया अध्यक्ष चुना है?
a. उर्सुला वॉन डेर लेयन
b. जीन क्लाउड जुनकर
c. डेविड लिप्टन
d. क्रिस्टीन लैगार्ड
Ans: उर्सुला वॉन डेर लेयन
Detail:
– यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं।
– यूरोपीय संघ का मुख्यालय: बेल्जियम
● अर्जेन रॉबेन ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की वह किस देश के फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
a. नीदरलैंड
b. जर्मनी
c. स्पेन
d. बेल्जियम
Ans: नीदरलैंड
Detail:
– अर्जेन रॉबेन ने नीदरलैंड के लिए 96 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 37 गोल किए हैं।
● ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2019 का अवार्ड किसे दिया जाएगा?
a. अजय बंगा
b. अजीम प्रेमजी
c. अजय बंगा और अजीम प्रेमजी
d. सुंदर पिचाई
Ans: अजय बंगा और अजीम प्रेमजी
Detail:
– यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने घोषणा की है कि मास्टरकार्ड के सीईओ और अध्यक्ष अजय बंगा और विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को 2019 ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स दिए जाएंगे।
– अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
● आयुष मंत्रालय ने आयुष क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए किस मंत्रालय से समझौता किया?
a. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
b. रक्षा मंत्रालय
c. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
d. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
Ans: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Detail:
– आयुष और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों ने आयुष क्षेत्र के डिजिटलीकरण पर सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
– मंत्रालय का लक्ष्य पूरे आयुष को डिजिटल बनाना है, जिससे सभी स्तरों पर स्वास्थ्य देखभाल वितरण के क्षेत्र में परिवर्तन हो सके, साथ ही साथ अधिक से अधिक अनुसंधान, शिक्षा, विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रमों की डिलीवरी और बेहतर दवा विनियम भी हो सकें।
● किस बैंक ने बैंक के नॉन परफॉर्मिंग एसेट रिकवरी प्रोसेस को डिजिटल बनाने के लिए वेब ‘Vasool So-Ft’ (वसूल सो-फास्ट) लॉन्च किया है।
a. कर्नाटक बैंक
b. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
c. पंजाब नेशनल बैंक
d. बैंक ऑफ बड़ौदा
Ans: कर्नाटक बैंक
Detail:
– कर्नाटक बैंक लिमिटेड ने बैंक के नॉन परफॉर्मिंग एसेट रिकवरी प्रोसेस को डिजिटल बनाने के लिए वेब ‘Vasool So-Ft’ (वसूल सो-फास्ट) लॉन्च किया है।
– तनावग्रस्त संपत्ति की वसूली के लिए डिजिटल टूल, शुरू से अंत तक डिजिटल सॉल्यूशन प्रदान करेगा।
– यह वसूली क्षेत्र में आसान और तेज प्रसंस्करण, वास्तविक समय की जानकारी और तत्काल निर्णय लेने में सक्षम करेगा।
Be the first to comment