डेली करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर, 2019

डेली करेंट अफेयर्स      27 दिसंबर, 2019

● 2019 का संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल एवं शिक्षा कोष (यूनिसेफ) पुरस्कार किस जिले ने जीता है।? 

a. तिरु

b. कामारेड्डी

c.  चेन्नई

d.  अमरावती 

Ans: कामारेड्डी

Detail: 

– 2019 का संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल एवं शिक्षा कोष (यूनिसेफ) पुरस्कार तेलंगाना के कामारेड्डी जिले ने जीता है।

–  तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव; राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन

● तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने सन्यास लेने की घोषणा की हैं, वह किस देश के खिलाड़ी हैं? 

a. दक्षिण अफ्रीका 

b. न्यूजीलैंड

c. ऑस्ट्रेलिया

d. इंग्लैंड 

Ans:  दक्षिण अफ्रीका 

Detail: 

–  दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेंगे ।

● हाल ही में एसोचैम के नए अध्यक्ष के रूप में किसका चयन किया गया है? 

a. नंदन नीलेकणी 

b. बालकृष्ण गोयनका 

c. निरंजन हीरानंदानी 

d. इनमें से कोई नहीं 

Ans: निरंजन हीरानंदानी 

Detail: 

– एसोचैम के नए अध्यक्ष के रूप में निरंजन हीरानंदानी का चयन किया गया है।

–  भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) देश के उद्योग और व्यापार के सर्वोच्च संगठन है।

● अटल भुजल योजना का शुभारंभ कहां से किया गया? 

a. दिल्ली

b.  लखनऊ

c.  जयपुर

d.  भोपाल

Ans:  लखनऊ

Detail: 

– अटल भुजल योजना का शुभारंभ लखनऊ से किया गया

– अटल भुजल योजना का उद्देश्य भूजल प्रबंधन में सुधार करना

– इस योजना में शामिल 7 राज्य सात – गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश 

– इस योजना के तहत स्थायी भूजल संसाधन प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्तर पर व्यवहारगत बदलाव लाना है। 

– कार्य अवधि 5 वर्षों (2020-21 से 2024-25)

– योजना कुल परिव्यय – 6,000 करोड़ रुपये 

● हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया की इस दशक की वनडे टीम क्रिकेट का कप्तान बनाया गया? 

a. रोहित शर्मा

b. एमएस धोनी को

c. विराट कोहली

d. मिशेल स्टार्क

Ans: एमएस धोनी को

Detail: 

– एमएस धोनी को ऑस्ट्रेलिया की इस दशक की वनडे टीम क्रिकेट का कप्तान बनाया गया।

– धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी इसमें शामिल किया गया।

– सीए की इस दशक की एकदिवसीय टीम है:- रोहित शर्मा, हाशिम अमला, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, एमएस धोनी (सी), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, राशिद खान।

● सुशासन सूचकांक में “बड़े राज्यों” में सबसे ऊपर किस राज्य का स्थान है? 

a. कर्नाटक 

b. बिहार

c. तमिलनाडु

d. उत्तर प्रदेश

Ans: तमिलनाडु

Detail: 

– सुशासन सूचकांक में (बड़े राज्यों में) सबसे ऊपर तमिलनाडु का स्थान है।

–  सुशासन सूचकांक (पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मिजोरम और सिक्किम

– सुशासन सूचकांक में (केंद्रशासित प्रदेशों में) पुदुचेरी,चंडीगढ़ और दिल्ली हैं

● 13 जनवरी, 2020 को डेविड कैलहोन को किस कंपनी का सीईओ नियुक्त किया जाएगा? 

a. लॉकहीड मार्टिन 

b. स्पेस एक्स 

c. टेस्ला

d. बोइंग

Ans: बोइंग

Detail: 

– 13 जनवरी, 2020 को डेविड कैलहोन को बोइंग कंपनी का सीईओ नियुक्त किया जाएगा।

– बोइंग के पूर्व सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग के इस्तीफा देने से डेविड कैलहोन को नया सीईओ बनाया जाएगा

● अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला कहां रखी गई? 

a. लखनऊ

b. कानपुर

c. भोपाल

d. पटना 

Ans: लखनऊ

Detail: 

– लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई

–  यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल

● हाल ही में किस दर्रे के नीचे बनाई जा रही सुरंग का नाम अटल सुरंग रखा गया? 

a. रोहतांग दर्रा 

b. शिपकी ला दर्रा 

c. जोजिला दर्रा 

d. इनमें से कोई नहीं

Ans: रोहतांग दर्रा

Detail: 

– रोहतांग दर्रे के नीचे बनाई जा रही सुरंग का नाम अटल सुरंग रखा गया

–  रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश में पड़ता है 

– हिमाचल प्रदेश के सीएम: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय

● अभी हाल ही में, किस देश ने भारत से पोलियो मार्कर आयात करने का फैसला किया है ? 

a. बांग्लादेश

b. पाकिस्तान

c. श्रीलंका

d. नेपाल

Ans:  पाकिस्तान

Detail: 

–  पाकिस्तान ने भारत से पोलियो मार्कर आयात करने का फैसला किया है।

–  पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्ज़ा स्थिति को रद्द करने के लिए 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को रद्द करने के नई दिल्ली के फैसले के बाद भारत के साथ व्यापार संबंधों को निलंबित कर दिया था।

– विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा पोलियो वैक्सीन को देने के बाद बच्चों की उंगलियों को चिह्नित करने के लिए इस मार्कर का इस्तेमाल किया जाता है।

● हाल ही में, किस ऊर्जा सहयोग पर भारत और ब्राजील के बीच समझौता ज्ञापन को कैबिनेट ने मंजूरी दी? 

a. जैव ऊर्जा 

b. विद्युत ऊर्जा

c. परमाणु ऊर्जा

d. नाभिकीय उर्जा

Ans: जैव ऊर्जा 

Detail: 

– जैव ऊर्जा सहयोग पर भारत और ब्राजील के बीच समझौता ज्ञापन को कैबिनेट ने मंजूरी दी

–  ब्राजील वर्तमान में जैव ईंधन का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है।

– ब्राजील के ऊर्जा मिश्रण में जैव ईंधन और जैवविद्युत का 18 प्रतिशत हिस्सा होता है।

– भारत ने 2018 में जैव ईंधन पर नई नीति की घोषणा के साथ 2030 तक पेट्रोल में इथेनॉल के सम्मिश्रण के 20 प्रतिशत और डीजल में जैव डीजल के 5 प्रतिशत सम्मिश्रण को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

● अभी हाल ही में, किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने 2020 में सन्यास की घोषणा की है? 

a. लिएंडर पेस

b. महेश भूपति 

c. रोहन बोपन्ना 

d. इनमें से कोई नहीं 

Ans: लिएंडर पेस

Detail: 

– भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने 2020 में सन्यास की घोषणा की है।

–  1992 में ओलंपिक से पदार्पण करने वाले लिएंडर 2020 टोक्यो ओलंपिक में अंतिम बार भाग लेंगे। 

● राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है? 

a. 22 दिसंबर

b. 23 दिसंबर

c. 24 दिसंबर

d. 25 दिसंबर

Ans: 24 दिसंबर

Detail: 

– राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है

– वर्ष 2019 का विषय “ वैकल्पिक उपभोक्ता शिकायत / विवाद निवारण (alternate consumer grievance/dispute redressal)”

– उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986

– उद्देश्य : उपभोक्ता के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें प्रभावी सुरक्षा उपाय प्रदान करना है। 

– विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: 15 मार्च

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*