डेली करेंट अफेयर्स 24 अगस्त, 2019

डेली करेंट अफेयर्स      24 अगस्त, 2019

● हाल ही में, किस देश को एशिया पैसिफिक ग्रुप में ब्लैकलिस्ट किया गया? 

a. अफगानिस्तान

b. पाकिस्तान

c.  भारत

d.  नेपाल 

Ans: पाकिस्तान

Detail: 

– पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के एशिया पैसिफिक ग्रुप में ब्लैकलिस्ट पर रखा गया है।

– पाकिस्तान को आतंक के वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ गैर-अनुपालन और सुरक्षा उपायों के गैर-प्रवर्तन के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है।

● अभी हाल ही में किस देश ने नई मिसाइल रक्षा प्रणाली “बावर -373” का अनावरण किया? 

a. ईरान 

b. पाकिस्तान 

c. सऊदी अरब 

d. इनमें से कोई नहीं 

Ans: ईरान 

Detail: 

– ईरान ने नई मिसाइल रक्षा प्रणाली “बावर -373” का अनावरण किया है।

– यह ईरान की पहली घरेलू उत्पादित लंबी दूरी की मिसाइल रक्षा प्रणाली है

– ईरान राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; ईरान के राष्ट्रपति: हसन रूहानी

● भारत ने MSME’s के लिए कौन सी ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च किया है? 

a. ई-बाजार

b. इंडियाक्राफ्ट 

c. भारतक्रॉफ्ट

d. इनमें से कोई नहीं  

Ans: भारतक्रॉफ्ट

Detail: 

– भारत ने MSME’s के लिए ‘भारतक्रॉफ्ट’ ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च किया है

– यह पोर्टल ‘अलीबाबा’और अमेजन’ जैसे अन्य ई-कॉमर्स पोर्टल पर आधारित है।

– उद्देश्य : एमएसएमई को अपने उत्पादों के व्यापार और बिक्री के लिए एक मंच प्रदान करना 

– केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री: नितिन गडकरी

● सुंदरवन को संरक्षित करने के लिए किन संस्थानों के बीच साझेदारी हुई है? 

a. डिस्कवरी इंडिया

b. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF)

c. नेशनल जियोग्राफी 

d. इनमें से कोई नहीं  

Ans: डिस्कवरी इंडिया और वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) 

Detail: 

– सुंदरवन को संरक्षित करने के लिए डिस्कवरी इंडिया, वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) और वन निदेशालय संस्थानों के बीच साझेदारी हुई है

– यह साझेदारी एक वैश्विक आंदोलन “Project CAT -Conserving Acres for Tigers” का भी एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बाघों के लिए स्वस्थ आवास का निर्माण करना है।

● अभी हाल ही में किस देश ने अपने पहले ह्यूमनॉइड रोबोट ‘फेडोर’ को अंतरिक्ष में भेजा है? 

a. अमेरिका 

b. भारत

c. रूस 

d. चीन 

Ans: रूस 

Detail: 

– रूस ने अपने पहले ह्यूमनॉइड, सिल्वर एंथ्रोपोमोर्फिक रोबोट ‘फेडोर’ को अंतरिक्ष में भेजा है

– कजाकिस्तान में रूस के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से Soyuz MS-14 अंतरिक्ष यान में इसे भेजा गया है।

– Fedor : फाइनल एक्सपेरिमेंटल डिमॉन्स्ट्रेशन ऑब्जेक्ट रिसर्च

● फोर्ब्स मैगज़ीन की 2019 के विश्व के सबसे अधिक कमाई वाले अभिनेताओं की सूची में चौथे स्थान पर कौन अभिनेता है? 

a. ड्वेन जॉनसन

b. क्रिस हेम्सवर्थ

c. रॉबर्ट डाउनी जूनियर

d. अक्षय कुमार

Ans: अक्षय कुमार

Detail: 

– फोर्ब्स मैगज़ीन की 2019 के विश्व के सबसे अधिक कमाई वाले अभिनेताओं की सूची में चौथे स्थान पर अक्षय कुमार है

– सबसे अधिक कमाई वाले अभिनेता 

1.ड्वेन जॉनसन (89.4 मिलियन $)

2. क्रिस हेम्सवर्थ (76.4 मिलियन $)

3. रॉबर्ट डाउनी जूनियर (66 मिलियन $)

4. अक्षय कुमार (65 मिलियन $)

● किसको टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया? 

a. राहुल द्रविड़ 

b. विक्रम राठौर

c. सौरव गांगुली 

d. आर. श्रीधर 

Ans: विक्रम राठौर

Detail: 

– विक्रम राठौर को टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया 

● अमेजन ने किस राज्य में अपने दुनिया के सबसे बड़े परिसर का उद्घाटन किया? 

a. आंध्र प्रदेश

b. तेलंगाना 

c. कर्नाटक 

d. महाराष्ट्र 

Ans: तेलंगाना

Detail: 

– तेलंगाना (हैदराबाद) में अमेजॉन ने  अपने सबसे बड़े 1.8 मिलियन वर्ग फुट परिसर का उद्घाटन किया 

– यह अमेज़ॅन का पहला स्वामित्व-निर्माण है जो अमेरिका के बाहर है

– अमेजन के सीईओ: जेफ बेजोस; मुख्यालय: सिएटल, संयुक्त राज्य अमेरिका.

● किस फर्म ने 5 वर्ष के लिए भारतीय क्रिकेट का शीर्षक प्रायोजन प्राप्त किया? 

a. PayU

b. PayTM

c. PayPal

d. PayMoney

Ans: PayTM

Detail: 

– PayTM ने 5 वर्ष के लिए भारतीय क्रिकेट का शीर्षक प्रायोजन प्राप्त किया 

– पेटीएम ने 326.80 करोड़ रूपये में समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं

– अनुबंध समय : 2019-2023

●  किस फर्म ने “दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर चिप” का अनावरण किया? 

a. सेरेब्रस सिस्टम

b. आई.बी.एम 

c. इंटेल

d. ए.एम.डी. 

Ans: सेरेब्रस सिस्टम

Detail: 

– सेरेब्रस सिस्टम ने “दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर चिप” का अनावरण किया

– सेरेब्रस सिस्टम एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी है 

– इस चिप में 1.2 ट्रिलियन ट्रांजिस्टर लगे हुए हैं 

● किस ने विश्व पुलिस और फायर खेलों में पुरुष एकल फाइनल में अमेरिका के ब्रूस बैरियोस को हरा कर स्वर्ण पदक जीता है? 

a. सुरिंदर मोहन शर्मा

b. ब्रूस बैरियोस

c. बी.एन.एस. रेड्डी

d. सबांडन एडुआर्डो 

Ans: बी.एन.एस. रेड्डी

Detail: 

– बी.एन.एस. रेड्डी ने विश्व पुलिस और फायर खेलों में पुरुष एकल फाइनल में अमेरिका के ब्रूस बैरियोस को हरा कर स्वर्ण पदक जीता है।

– टूर्नामेंट आयोजन : चेंगदू, चीन

● वाडा ने भारत की राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला को कितने माह के लिए किया निलंबित? 

a. 5 माह

b. 4 माह

c. 3 माह

d. 6 माह

Ans: 6 माह

Detail: 

– विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने ‘अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा न उतरने’ का हवाला देते हुए भारत की राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला (एनडीटीएल) की मान्यता 6 महीने के लिए निलंबित कर दी है।

– इसके बाद एनडीटीएल खून और मूत्र के नमूने एकत्र तो कर सकती है लेकिन उसे भारत के बाहर वाडा की मान्यता प्राप्त लेबोरेट्री से जांच करानी होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*