डेली करेंट अफेयर्स 2 जुलाई, 2019
● देश के 8 कोर सेक्टर्स ने मई में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है?
a. 6.1 प्रतिशत की
b. 7.1 प्रतिशत की
c. 5.1 प्रतिशत की
d. 5.2 प्रतिशत की
Ans: 5.1 प्रतिशत की
Detail:
– देश के 8 कोर सेक्टर्स ने मई में इस्पात और बिजली के अच्छे उत्पादन के कारण 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
– ये क्षेत्र उर्वरक, इस्पात, सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली हैं।
● देश में जल संरक्षण और घटते स्रोतों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए केंद्र सरकार ने कौन सा अभियान शुरू किया है।
a. जल संरक्षण अभियान
b. जल शक्ति अभियान
c. जल जागरूकता अभियान
d. जलधारा अभियान
Ans: जल शक्ति अभियान
Detail:
– देश में जल संरक्षण और घटते स्रोतों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए केंद्र सरकार ने जल शक्ति अभियान शुरू किया है।
– जल शक्ति अभियान दो चरणों में शुरू किया गया है।
– पहला चरण 1 जुलाई से 15 सितंबर तक है और सभी भाग लेने वाले राज्यों के लिए है और दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच रिट्रीटिंग मानसून वाले राज्यों के लिए होगा।
– जल शक्ति अभियान के तहत, 256 पानी की कमी वाले जिलों और 1,592 जल तनाव वाले ब्लॉकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
– आंदोलन के तहत पाँच प्रमुख क्षेत्र हैं: जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन, पारंपरिक और अन्य जल निकायों के नवीकरण, पुन: उपयोग, बोरवेल रिचार्ज संरचनाओं, वाटरशेड विकास और गहन वनीकरण।
● विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए को मंजूरी दी है।
a. STRERE योजना
b. STRIDE योजना
c. SDRITE योजना
d. SDRETE योजना
Ans: STRIDE योजना
Detail:
– इस योजना का उद्देश्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अनुसंधान संस्कृति और नवाचार को मजबूत करना।
– STRIDE – Scheme for Trans-disciplinary Research for India’s Developing Economy
● भारतीय रेलवे ने नया अखिल भारतीय रेलवे टाइम टेबल जारी की, जिसे नाम दिया गया है।
a. ट्रेन टाइम टेबल
b. ट्रेन ऑन टाइम
c. ट्रेन एट ए ग्लांस
d. ट्रेन समय सारणी
Ans: ‘ट्रेन एट ए ग्लांस’
Detail:
– रेल मंत्रालय ने अपना नया अखिल भारतीय रेलवे टाइम टेबल ‘ट्रेन एट ए ग्लांस’ को जरी किया जिसे 01 जुलाई 2019 लागू किया गया है।
● भारत 2019 में संयुक्त राष्ट्र की फिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी में कितने मिलियन अमरीकी डालर का योगदान देगा?
a. 5 मिलियन अमरीकी डालर
b. 6 मिलियन अमरीकी डालर
c. 7 मिलियन अमरीकी डालर
d. 8 मिलियन अमरीकी डालर
Ans: 5 मिलियन अमरीकी डालर
Detail:
– भारत सरकार हर वर्ष भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के तहत 150 फिलिस्तीनी पेशेवरों की सहायता कर रही है।
– भारत 2019 में संयुक्त राष्ट्र की फिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी में 5 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान देने का वादा किया
– फिलिस्तीन की राजधानी: रामल्लाह और पूर्वी यरुशलम
● किसने आधिकारिक तौर पर एकल उपयोग वाले प्लास्टिक शॉपिंग बैग पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. ऑस्ट्रेलिया ने
b. न्यूजीलैंड ने
c. भारत ने
d. अमेरिका ने
Ans: न्यूजीलैंड ने
Detail:
– न्यूजीलैंड ने आधिकारिक तौर पर एकल उपयोग वाले प्लास्टिक शॉपिंग बैग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
– 100,000 न्यूजीलैंड डॉलर तक का जुर्माना भी शामिल है।
– न्यूजीलैंड की राजधानी: वेलिंगटन
– मुद्रा: न्यूजीलैंड डॉलर
– न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री: जैकिंडा अर्डर्न
● ‘भारतीय कृषि के परिवर्तन’ के लिए केंद्र ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है और इस समिति के संयोजक होंगे।
a. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस
b. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
c. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ
d. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Ans: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस
Detail:
– इस समिति में निति आयोग के सदस्य रमेश चंद को सदस्य सचिव नामित किया गया है।
– यह समिति कृषि के परिवर्तन और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेगी।
– यह कृषि क्षेत्र सुधारों को अपनाने और समयबद्ध कार्यान्वयन के तौर-तरीकों का सुझाव देगा।
– साथ ही पैनल ई-एनएएम, जीआरएएम और अन्य प्रासंगिक केंद्र प्रायोजित योजनाओं के साथ बाजार सुधारों को जोड़ने के लिए एक तंत्र का सुझाव देगा।
● विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) एशिया सिल्वर वेल्टरवेट चैंपियन बन गए है।
a. मुक्केबाज विजेंदर सिंह
b. मुक्केबाज शिव थापा
c. मुक्केबाज विकास कृष्णन
d. मुक्केबाज वैभव यादव
Ans: मुक्केबाज वैभव यादव
Detail:
– थाईलैंड के पटाया में आयोजित
– भारतीय मुक्केबाज वैभव यादव ने थाईलैंड के फाहपेच सिंगमानास्साक को हराकर यह खिताब जीता
Be the first to comment