डेली करेंट अफेयर्स 17 अगस्त, 2019

डेली करेंट अफेयर्स      17 अगस्त, 2019

● किसे ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

a. किरण बेदी 

b. अजीत डोभाल 

c. के. सिवन 

d. इनमें से कोई नहीं 

Ans:  के. सिवन

Detail: 

–  के. सिवन को ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है

– यह पुरस्कार तमिलनाडु सरकार द्वारा दिया जाता है 

● रिलायंस सौदे के बाद भारत को तेल की सर्वाधिक आपूर्ति करने वाला देश बनेगा?

a. ईरान 

b. सऊदी 

c. इराक 

d. USA

Ans: सऊदी  

Detail: 

–  रिलायंस सौदे के बाद भारत को तेल की सर्वाधिक आपूर्ति करने वाला देश सऊदी बनेगा इससे पहले यह खिताब इराक के पास था

– हाल ही में, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और सऊदी अरामको के ​बीच समझौता हुआ

– समझौते के तहत रिलायंस के पेट्रोकेमिकल कारोबार में अरामको 20% हिस्सेदारी खरीदेगी और उसे 5 लाख बैरल/प्रतिदिन कच्चे तेल की आपूर्ति करेगी।

● भारत का पहला अंतरिक्ष संग्रहालय का कहां पर उद्घाटन किया गया है?

a. बेंगलुरु

b. चेन्नई

c. हैदराबाद

d. मुंबई 

Ans: हैदराबाद 

Detail: 

–  भारत का पहला अंतरिक्ष विज्ञान संग्रहालय हैदराबाद में खोला गया।

– यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और बीएम बिड़ला विज्ञान केंद्र के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है।

– यह संग्रहालय भारतीय लॉन्च वाहनों GSLV मार्क III, GSLV मार्क II और PSLV, चंद्रयान -1, मार्स ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान, APPLE, आर्यभट्ट, भास्कर, रोहिणी RS-1 और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के एक मॉडल के स्केल मॉडल प्रदर्शित करता है।

● किस देश की सेना ने 5 वीं अंतर्राष्ट्रीय सेना स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता जीती है?

a. चीन

b. रूस

c. भारत

d. कजाकिस्तान

Ans: भारत 

Detail: 

–  भारतीय सेना ने 5 वीं अंतर्राष्ट्रीय सेना स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता जीती है।

– प्रतियोगिता का आयोजन : राजस्थान के जैसलमेर के सैन्य स्टेशन में

– प्रतियोगिता में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, सूडान, उज्बेकिस्तान, आर्मेनिया और बेलारूस की कुल आठ टीमों ने भाग लिया।

● अभी किस राज्य सरकार ने शासन में पारदर्शिता लाने के लिए ‘मो सरकार’ पहल की घोषणा की है?

a. उत्तर प्रदेश

b. मध्य प्रदेश 

c. बिहार

d. ओडीशा

Ans: ओडीशा 

Detail: 

–  ओडिशा के सीएम ने शासन में पारदर्शिता लाने के लिए ‘मो सरकार’ पहल की घोषणा की है

– नई पहल 2 अक्टूबर से गांधी जयंती के अवसर पर शुरू होगी।

● कुश्ती का जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं?

a. दीपक पुनिया

b. कृष्णा विकास 

c. सीमा पुनिया

d. इनमें से कोई नहीं 

Ans: दीपक पुनिया

Detail: 

–  दीपक पुनिया कुश्ती का जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं

आयोजन : तेलिन (एस्टोनिया) 

● हाल ही में, किसको राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

a. प्रोफेसर देवकी नंदन 

b. हर्षद पांडुरंग ठाकुर

c. प्रोफेसर नीरज कुमार सेठी 

d. डॉ. एम. सी. कपिलाश्रमी 

Ans:  हर्षद पांडुरंग ठाकुर

Detail: 

– हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

● पलानी मंदिर के ‘पंचतीर्थम’ को जीआई टैग दिय गया। यह मंदिर किस राज्य में स्थित है?

a. आंध्र प्रदेश 

b. तमिलनाडु 

c. कर्नाटक

d. केरल

Ans: तमिलनाडु  

Detail: 

–  पलानी मंदिर के ‘पंचतीर्थम’ को जीआई टैग दिय गया। यह मंदिर तमिलनाडु राज्य में स्थित है

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*