
डेली करेंट अफेयर्स 16, 17 जुलाई, 2019
● अभी हाल ही में अनाहत सिंह, नील जोशी ने कौन से टूर्नामेंट में खिताब जीते हैं?
a. डच जूनियर ओपन टूर्नामेंट
b. फ्रेंच जूनियर ओपन टूर्नामेंट
c. ब्रिटिश जूनियर ओपन टूर्नामेंट
d. इंडियन जूनियर ओपन टूर्नामेंट
Ans: डच जूनियर ओपन टूर्नामेंट
Detail:
– अनाहत सिंह ने लड़कियों के U13 और नील जोशी ने लड़कों के U17 का खिताब जीता।
– डच जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट का आयोजन: एम्स्टर्डम (नीदरलैंड्स)
● किसने डब्ल्यूबीसी अंतर्राष्ट्रीय वेल्टरवेट खिताब जीता है?
a. आमिर खान
b. विजेंद्र सिंह
c. बिली डिब
d. विकास कृष्णन
Ans: आमिर खान
Detail:
– ब्रिटिश पेशेवर मुक्केबाज आमिर खान ने डब्ल्यूबीसी अंतर्राष्ट्रीय वेल्टरवेट खिताब जीता।
– आमिर खान ने 2004 के ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले ब्रिटेन के सबसे युवा मुक्केबाज थे।
– आयोजन: सऊदी अरब के जेद्दा में
● ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण के लिए भारत में कितने समुद्र तटों का चयन किया गया
a. 11 समुद्र तटों
b. 12 समुद्र तटों
c. 13 समुद्र तटों
d. 14 समुद्र तटों
Ans: 12 समुद्र तटों
Detail:
– केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने ’ब्लू फ्लैग’ प्रमाणीकरण के लिए भारत में 12 समुद्र तटों का चयन किया है, जो समुद्र तटों पर प्रदान की गई एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता है जो स्वच्छता और पर्यावरणीय स्वामित्व के कुछ मानदंडों को पूरा करती है।
– ये समुद्र तट शिवराजपुर (गुजरात), भोगवे (महाराष्ट्र), घोघला (दीव), मीरामार (गोवा), कासरकोड और पदुबिद्री (कर्नाटक), कप्पड़ (केरल), ईडन (पुदुचेरी, महाबलीपुरम (तमिलनाडु), रशिकोंडा (आंध्र प्रदेश) प्रदेश), गोल्डन (ओडिशा), और राधानगर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) है।
– केंद्रीय पर्यावरण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
● हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिक फर्नांडो कॉर्बेटो का निधन हो गया है.वह किस क्षेत्र के वैज्ञानिक थे?
a. दूरसंचार क्षेत्र
b. कंप्यूटर क्षेत्र
c. मेडिकल क्षेत्र
d. बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र
Ans: कंप्यूटर क्षेत्र
Detail:
– अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक फर्नांडो कॉर्बेटो का निधन हो गया है.उन्होंने 1960 के दशक में कंप्यूटर टाइम शेयरिंग सिस्टम पर कार्य किया
● अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने फेसबुक पर 5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है।
a. 4 बिलियन डॉलर
b. 5 बिलियन डॉलर
c. 6 बिलियन डॉलर
d. 7 बिलियन डॉलर
Ans: 5 बिलियन डॉलर
Detail:
– अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग ने फेसबुक पर 5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है।
– फेसबुक सीईओ: मार्क जकरबर्ग
● हाल ही में OYO होटल्स ने किस फर्म का अधिग्रहण किया है?
a. Innova फर्म
b. Innov9 फर्म
c. Innov8 फर्म
d. Innov7 फर्म
Ans: Innov8 फर्म
Detail:
– OYO होटल्स ने Innov8 फर्म का अधिग्रहण किया है
– OYO के सीईओ: रितेश अग्रवाल
● ISSF जूनियर विश्व कप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते है?
a. 1
b. 2
c. 3
d. 4
Ans: 2
Detail:
– ISSF जूनियर विश्व कप में भारत ने 2 स्वर्ण पदक जीते है
– आयोजन: सुहल (जर्मनी)
– ISSF: अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन
● बाबा गुरु नानक विश्वविद्यालय की आधारशिला कहां रखी गयी है?
a. चंडीगढ़
b. लाहौर
c. अमृतसर
d. नानकाना साहिब ( पाकिस्तान)
Ans: नानकाना साहिब
Detail:
– बाबा गुरु नानक विश्वविद्यालय की आधारशिला पाकिस्तान के पंजाब के नानकाना साहिब में रखी गयी है
– पाकिस्तान के पीएम: इमरान खान | राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
● पूर्व सैन्य तानाशाह और पूर्व राष्ट्रपति इरशादका संबंध किस देश से है?
a. बांग्लादेश
b. पाकिस्तान
c. अफगानिस्तान
d. श्री लंका
Ans: बांग्लादेश
Detail:
– पूर्व सैन्य तानाशाह इरशादका संबंध बांग्लादेश देश से है
– हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद का निधन।
● श्रीशंकर ने तात्याना कोल्पकोवा अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स में कौनसा पदक जीता है?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: स्वर्ण पदक
Detail:
– श्रीशंकर ने तात्याना कोल्पकोवा अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स में लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता है।
– टूर्नामेंट बिश्केक (किर्गिस्तान) में आयोजित किया गया था।
– किर्गिस्तान की राजधानी: बिश्केक
● गोवा के नए उपमुख्यमंत्री कौन होंगे?
a. मृदुला सिन्हा
b. चंद्रकांत कावलेकर
c. विजई सरदेसाई
d. प्रमोद सावंत
Ans: चंद्रकांत कावलेकर
Detail:
– चंद्रकांत कावलेकर गोवा के नए उपमुख्यमंत्री होंगे।
– गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत
– राज्यपाल: मृदुला सिन्हा
● कलराज मिश्र को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. हिमाचल प्रदेश
Ans: हिमाचल प्रदेश
Detail:
– कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।
– हिमाचल प्रदेश के सीएम: जय राम ठाकुर
– आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित कर गुजरात के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
● किसे संयुक्त राज्य अमेरिका की क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
a. राहुल द्रविड़
b. अनिल कुंबले
c. किरण मोरे
d. पबुडू दासानायके
Ans:किरण मोरे
Detail:
– किरण मोरे संयुक्त राज्य अमेरिका की क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
Be the first to comment