
डेली करेंट अफेयर्स 12 अगस्त, 2019
● तीसरा (3rd) अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन कॉन्क्लेव का आयोजन कहां किया गया?
a. गुरुग्राम
b. नोएडा
c. गाजियाबाद
d. फरीदाबाद
Ans: गुरुग्राम
Detail:
– 3rd अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन कॉन्क्लेव मानेसर, गुरुग्राम में आयोजित किया गया
– मोटर वाहन क्षेत्र में सभी स्तरों पर सूचना के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए एक ज्ञान-साझाकरण मंच बनाने के लिए कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था।
– केंद्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्यमंत्री : अर्जुन राम मेघवाल
● अभी हाल ही में किस राज्य में ‘मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’ की शुरुआत की गई है?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. छत्तीसगढ़
d. झारखंड
Ans: झारखंड
Detail:
– झारखंड में ‘मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’ की शुरुआत की गई है
– योजना के तहत, एक एकड़ से पांच एकड़ तक के खेत वाले लाभार्थियों को अपने बैंक खातों में 5,000 से 25,000 रुपये मिलेंगे।
● जून, 2019 में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि घटकर कितने प्रतिशत रह गई?
a. 1
b. 2
c. 3
d. 4
Ans: 2 प्रतिशत
Detail:
– जून, 2019 में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि घटकर 2 प्रतिशत रह गई
– मुख्य कारण : खनन और विनिर्माण क्षेत्रों द्वारा खराब प्रदर्शन
● हाल ही में, वेलेंटीना एलंगबम को किस राज्य के ग्रीन एम्बेसडर के रूप में नामित किया गया है?
a. मेघालय
b. त्रिपुरा
c. मणिपुर
d. नागालैंड
Ans: मणिपुर
Detail:
– मणिपुर की 9 साल की लड़की वेलेंटीना इलांगबाम को मुख्यमंत्री के ग्रीन मणिपुर मिशन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
– छोटी बच्ची को वायरल वीडियो में दो पेड़ों के कटने के बाद रोते हुए देखा गया था।
● तबिलिसी ग्रां प्री में किसने गोल्ड जीता है?
a. पीमन बिबयानी
b. बजरंग पुनिया
c. साक्षी मलिक
d. इनमें से कोई नहीं
Ans: बजरंग पुनिया
Detail:
– भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया ने तबिलिसी ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता है
– आयोजन : जॉर्जिया की राजधानी शहर में
– बजरंग पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता के 65 किग्रा के फाइनल में ईरान के पीमन बिबयानी पर 2-0 से जीत दर्ज की।
● खेलो इंडिया का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
a. पश्चिम बंगाल
b. असम
c. मेघालय
d. मणिपुर
Ans: असम
Detail:
– खेलो इंडिया का आयोजन असम में 10 से 22 जनवरी 2020 तक किया जाएगा।
– खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, असम सरकार ग्रामीण स्तर पर 22 हजार खेल के मैदानों का निर्माण करेगी।
Be the first to comment